फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Statement turnaround of Jagendra Girl friend

बयान से पलटी महिला, 'जगेंद्र ने खुद लगाई आग'

Thu, 18 Jun 2015 08:40 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
Statement turnaround of Jagendra Girl friend

पत्रकार जगेंद्र की महिला मित्र ने पुलिस को दिए ताजा बयान में कह दिया है कि जगेंद्र ने खुद ही आग लगाई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह बयान दर्ज किया और बुधवार को कोर्ट में भी उसका कलम बंद बयान दर्ज करा लिया। महिला के वकील का भी मानना है कि उसने कोर्ट में वही बयान दिया है जो मंगलवार को पुलिस को दिया था।

विज्ञापन


बुधवार को महिला ने अपने वकील से भी बात करने से मना कर दिया था। घटना के दिन महिला ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि घटना के वक्त राज्यमंत्री का करीबी गुफरान उनका हाथ पकड़े घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन


वह हाथ छुड़ाकर अंदर गई तो जगेंद्र जल रहे थे। पुलिस ने उनके ऊपर भी पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर खुद को बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोबारा कराए बयान दर्ज

Statement turnaround of Jagendra Girl friend

जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में अहम गवाह उनकी महिला मित्र के बुधवार को एसीजेएम (द्वितीय) राखी दीक्षित की कोर्ट में बयान दर्ज हुए। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कराने पहुंचने की मीडिया को भनक तक नहीं लगने दी।

मालूम हो कि जगेंद्र सिंह के पुत्र राघवेंद्र सिंह ने नौ जून 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि जगेंद्र सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिखा करते थे। वह राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश राय के विरुद्ध दुराचार के मामले में साक्षी थे।

इसी बात से नाराज होकर एक जून 2015 को इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीप्रकाश राय और राममूर्ति वर्मा के लोग गुफरान, ब्रह्मकुमार, अमित प्रताप भदौरिया, आकाश गुप्ता सदर बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित मकान पर पहुंचे और पिता जगेंद्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाद में इलाज के दौरान पिता जगेंद्र की मौत हो गई थी। इस दौरान एक महिला तथा अन्य कई लोग भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed