'बेहतर हालत में हैं पाकिस्तान के हिंदू मंदिर'
पाकिस्तान के ऐतिहासिक मंदिरों पर किताब लिखने वाली पाक लेखिका रीमा अब्बासी ने दावा किया है कि यहां मंदिरों का रखरखाव बेहतर तरीके से हो रहा है।
उनके मुताबिक यहां मंदिर बेहतर हालत में हैं, लेकिन पुराने कलाकारों के नहीं होने से इनकी पूरी तरह मरम्मत नहीं हो पा रही है।
एपीजे कोलकाता साहित्य उत्सव में शिरकत करने पहुंची रीमा अब्बासी ने बताया कि पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों का बेहतर रखरखाव हो रहा है।
रिहायशी इलाकों में स्थित मंदिरों को लेकर चिंता
उन्होंने हालांकि रिहायशी इलाकों में स्थित मंदिरों को लेकर चिंता जताई।
अब्बासी ने कहा कि रिहायशी इलाकों में स्थित ये मंदिर भूमाफियाओं का निशाना
बन गए हैं।
भूमाफिया इन मंदिरों की जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाना चाहते
हैं। रीमा ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध के
सफर के बाद मंदिरों के इतिहास, हालत, स्थानीय आबादी और मंदिर के पुजारियों
के बारे में अपनी पुस्तक में विस्तार से लिखा है।
उनकी पुस्तक में छपे लगभग
चार सौ चित्र पाकिस्तान में हिंदुत्व की धनी विरासत के बारे में विस्तार
से अवगत कराते हैं।