फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   statement of nitish kumar and congress leader digvijay singh on ram mandir

मंदिर पर नीतीश ने कसा तंज, दिग्गी ने कहा- ये जुमला

Thu, 03 Dec 2015 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Dec 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
statement of nitish kumar and congress leader digvijay singh on ram mandir

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के उस बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके जिंदा रहते ही राम मंदिर बन जाए।

विज्ञापन


भागवत के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भगवान राम को पार्टी का सदस्य बना दिया है। पार्टी भगवान राम और उनके नाम का ऐसा उपयोग करती है जैसे कि वो उनके पार्टी के सदस्य हों।
विज्ञापन


कुछ लोगों की राम के प्रति श्रद्धा नहीं है वे बस उनके नाम का मुद्दा बना कर उसे जिंदा रखना चाहते हैं। नीतीश ने कहा कि सभी लोग जानते हैं अयोध्या मामले का हल आपसी बातचीत या फिर अदालती फैसले से होगा। जिसके लिए लोगों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। लेकिन लोगों की भावना को लेकर उसे मुद्दे के रूप में जिंदा रखना ही कुछ लोगों का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छः दिसंबर को भागवत के नाम पर मातम!

statement of nitish kumar and congress leader digvijay singh on ram mandir

मंदिर मुद्दे पर महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने कहा कि बात तो सब करते हैं लेकिन मन कब बनेगा इसकी तारीख कोई नहीं बताता है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये लोग मंदिर के मुद्दे को बांटने के लिए जुमले की तरह इस्तेमाल करते हैं।

वहीं अयोध्या में संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार हाशिम अंसारी ने पलटवार किया है।

भागवत के अयोध्या में मंदिर बनाने के बयान पर भड़के हाशिम ने उन्हें ऐसा करने की चु‌नौती दी है। अंसारी का कहना है कि छह दिसंबर को मोहन भागवत के नाम पर मातम मनाएंगे।

ये कहा था भागवत ने

statement of nitish kumar and congress leader digvijay singh on ram mandir

भड़के हाशिम अंसारी ने ये कहा कि अगर दम है तो मोहन भागवत अयोध्या आएं और आकर मंदिर का निर्माण करें।

बताते चलें कि मोहन भागवत ने बुधवार को कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में राम मंदिर बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि ये लक्ष्य मेरे जीवन में ही पूरा हो जाए।

मैं चाहता हूं कि मैं इसे होता देख सकूं। उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हर बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। बता दें कि विश्व हिंदू के नेता अशोक ‌सिंघल की श्रद्धांजलि सभा में भी मोहन भागवत ने अयोध्या में मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed