फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   statement of Mamata Banerjee during a programme on netaji subhas chandra bose

'नेताजी को मिले राष्ट्र नेता की उपाधि'

Sun, 24 Jan 2016 03:47 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
statement of Mamata Banerjee during a programme on netaji subhas chandra bose

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र नेता की उपाधि दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक किए जाने के बाद ममता ने कहा कि नेताजी को राष्ट्र नेता की उपाधि दी जानी चाहिए, क्योंकि वे इस सम्मान के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि रूस सरकार के पास नेताजी से संबंधित फाइलें हैं और उन्हें हासिल करने के लिए केंद्र सरकार को रूस सरकार से बात करनी चाहिए।

हकीकत दस्तावेजों व सबूतों के साथ सामने आए

statement of Mamata Banerjee during a programme on netaji subhas chandra bose

ममता ने कहा कि बोस के आखिरी दिनों की हकीकत दस्तावेजों व सबूतों के साथ सामने आनी चाहिए।

नेताजी की हकीकत को सामने लाना देश की युवा और भावी पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार की ओर से फाइलों को सार्वजनिक करने के फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed