फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   stampede-in-radha-rani-of-barsana-in-UP-kills-two-

यूपी में बरसाना के राधा रानी मंदिर में भगदड़, 2 की मौत

Sun, 23 Sep 2012 04:28 PM IST
मथुरा/इंटरनेट डेस्क
मथुरा/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 23 Sep 2012 04:28 PM IST
विज्ञापन
stampede-in-radha-rani-of-barsana-in-UP-kills-two-
मथुरा में बरसाना कस्बे के राधा रानी मंदिर में आज सुबह आरती के दौरान मची
विज्ञापन
भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में कई श्रद्घालु घायल हो गए। आज राधाष्ठमी पर्व पड़ने के कारण मंदिर में बडी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पर्व के बावजूद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए थे। मंदिर में मची भगदड़ में सबसे ज्यादा महिलाओं को चोट आई है।

इस बीच पुलिस ने मंदिर में भगदड़ होने से इनकार किया है। पुलिस अधीक्षक देहात एके राय ने कहा है कि मंदिर में भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं घटी है। उन्होंने बताया कि जिन दो महिलाओं की मौत हुई है वे दिल की मरीज थीं और लगभग 100 सीढियां चढकर मंदिर में पहुंची थी। मंदिर में भीड़ और गर्मी के कारण घुटन हो रही थी।

उन्होंने बताया कि एक महिला ने मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आरती के दौरान मंदिर से बाहर निकलने वाल दरवाजे पर भीड़ के कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed