मोदी की रैली में भगदड़, पुलिस का लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में उस वक्त बवाल मच गया, जब कुछ लोग उन्हें देखने के लिए मंच की ओर बढ़ने लगे।
मोदी को नजदीक से देखने के लिए लोगों ने मंच के सामने मीडिया के लिए बना बल्लियों का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इससे थोड़ी देर के लिए रैली में भगदड़ मच गई।
भगदड़ देखते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद मोदी की रैली हो सकी।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कोई हताहत नहीं
गुरुवार को बिहार के गया में मोदी की रैली थी। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी तैयारियां की थी। रैली के लिए सुबह से ही मैदान में भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई थी।
रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करने के लिए मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे, उन्हें देखने के लिए भीड़ उत्साहित हो गई। भीड़ ने मीडिया के लिए बना घेरा तोड़ डाला।
इसके बाद मैदान में भगदड़ मच गई और पुलिस को लाठीचार्ज करके भीड़ को काबू में करना पड़ा। हालांकि लाठीचार्ज में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मोदी की रैलियों में कड़ी सुरक्षा
मोदी पूरे देश में 'भारत विजय' रैली श्रृंखला के तहत रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार और झारखंड में कई रैलियां की। बिहार में गया के अलावा मोदी ने सासाराम में भी रैली की
इससे पहले अक्टूबर में मोदी की पटना रैली में बम धमाके हुए थे, जिसे लेकर भाजपा ने बिहार की नीतीश सरकार को घेरा था।
इसके बाद मोदी की रैलियों को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। हाल ही में आईबी ने भी मोदी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।