फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   stampede in chitrakoot

सतना: मेले में भगदड़, दस की मौत

Mon, 25 Aug 2014 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Aug 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
stampede in chitrakoot

मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित कामतानाथ मंदिर में भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। भगदड़ के दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन


निजी समाचार चैनलों के मुताबिक मरने वालों में कई महिलाएं बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा घायलों को निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की अमावस्या होने के कारण कामतनाथ मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं की संख्या करीब एक लाख बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर की परिक्रमा के दौरान बिजली का तार टूट जाने से अचानक भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामतनाथ मंदिर और कामतनाथ पर्वत परिक्रमा के लिए हर महीने अमावस्या और पूर्णिमा के दौरान मेला लगता है। यह मेला पैश्वनी नदी के राम घाट से शुरू होकर श्री कामतनाथ गिरि की पूरी परिक्रमा में करीब पांच किलोमीटर लंबा होता है।

कामतनाथ मंदिर और श्रीकामतनाथ गिरि के बारे में मान्यता है कि सोमवार अमावस्या को यहां के दर्शन-परिक्रमा से मनोकामना पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed