फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Stampede in Bankebihari temple after current rumor.

बांकेबिहारी मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़

Fri, 31 Jul 2015 11:36 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stampede in Bankebihari temple after current rumor.

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में करंट फैलने की अफवाह के बाद मंदिर की संकरी गली में शुक्रवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें चार श्रद्धालु घायल हुए।

विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर्व के चलते शुक्रवार को मंदिर में काफी भीड़ थी। मंदिर प्रबंधन और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में असहाय दिखी।

घटनाक्रम शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे का है। बांकेबिहारी मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। साथ ही बाहर से श्रद्धालुओं का रेला संकरी गलियों से मंदिर की ओर बढ़ रहा था।
विज्ञापन


भीड़ के दबाव के चलते मंदिर के उत्तरी क्षेत्र दाऊजी तिराहे की ओर से मंदिर की ओर आने वाले मार्ग पर लगाई गई बैरीकेडिंग टूट गई।

धरी रह गई सारी तैयारियां

Stampede in Bankebihari temple after current rumor.

इसी दौरान गली में लगे बिजली के बॉक्स से दतिया, मध्य प्रदेश निवासी शीला को करंट लग गया। उनकी गोद से बच्ची जमीन पर गिर पड़ी।

यह देखकर लोगों के बीच मंदिर में करंट फैलने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। मंदिर के कर्मचारी और पुलिस के हाथ पैर फूल गए।

सभी भीड़ को संभालने में जुट गए, मुश्किल से भीड़ पर काबू पाया गया। भगदड़ में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी थी। उन्होंने किसी भी जनहानि से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed