देवघर के बाबाधाम में भगदड़, 11 की मौत, 50 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम में भगदड़ से 11 लोगों की मौत हो गई है वहीं 50 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। यह हादसा मंदिर परिसर के निकासी गेट के बेलबगान दुर्गा मंदिर के पास हुआ।
घटना सुबह के चार के बजे के करीब हुई। देवघर के एसपी पी मुरुगन के मुताबिक हादसे में 10 पुरुष और 1 महिला की मौत हुई है। उनके मुताबिक मंदिर खुलने से पहले बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ।
मुरुगन के मुताबिक करीब डेढ़ लाख लोग उस दौरान वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारी संख्या में जवान तैनात थे। एसपी के मुताबिक सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हुए थे डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन
उन्होंने कहा कि यह हादसा लाइन लगाने की होड़ में हुआ है। हादसे के बाद इलाके को खाली करा दिया गया है। बताते चलें कि आज सावन का दूसरा सोमवार है जिस वजह से मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए थे।
एसपी ने बताया कि इस सोमवार बाबाधाम के लिए डेढ़ लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। पूर्व में भी इस मंदिर में हादसा हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरु हो गई हैं। देवघर के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी सरकार की है।
पैसे आने के बाद भी नहीं हुआ काम
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पैसे आने के बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इससे पहले यहां इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नहीं आते रहे हैं लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।
निशिकांत ने कहा कि सरकार की ओर से क्यू कॉम्पलेक्स का भी इंतजाम नहीं किया गया जिस वजह से भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका। सांसद निशिकांत ने कह कि वे इस हादसे की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वो खुद को इसके लिए दोषी मान रहे हैं।
वहीं हादसे में जान गंवाने और घायल होने वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी संवेदना जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर पीड़ितों के प्रति शोक संदेश लिखा।
Pained at loss of lives due to the stampede in Jharkhand. My thoughts & prayers are with the families of the deceased in this hour of grief
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2015
I pray that the injured recover quickly. I spoke to CM Raghubar Das ji on the incident.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2015