फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   stampede and bawal in army recruitment

VIDEO: सेना भर्ती में भगदड़, 25 घायल

Wed, 12 Nov 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 12 Nov 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
stampede and bawal in army recruitment

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मेला ग्राउंड में चल रही सेना भर्ती के दौरान बड़ी भगदड़ मच गई। भगदड़ में करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। भगदड़ के बाद परीक्षार्थियों ने सड़कों और रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन


भगदड़ के पीछे सेना के अधिकारियों की लापरवाही को बड़ी वजह माना जा रहा है। भगदड़ में घायल परीक्षार्थियों को जया आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन


गुस्साए परीक्षार्थियों इसके बाद जमकर बवाला काटा। परीक्षार्थियों ने एक सरकारी एंबुलेंस को भी तोड़ दिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल कर रहे परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन पर भी तोड़-फोड़ की। इस दौरान अमर उजाला के फोटो पत्रकार महेश झा पर भी हमला हुआ और उनका कैमरा छीन लिया गया। ग्वालियर के कलेक्टर पी नरसिंह और एसएसपी संतोष सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं।

देखें घटना का वीडियो-



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed