फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SSP mathura killed my husband, says Tonta's wife

'एसएसपी मथुरा ने कराई मेरे पति की हत्या'

Tue, 20 Jan 2015 08:56 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
SSP mathura killed my husband, says Tonta's wife

राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की पत्नी कनक शर्मा ने अपने पति की हत्या के लिए मथुरा की एसएसपी और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कनक शर्मा ने इस सिलसिले में मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर शिकायत की है। पत्र में कनक शर्मा ने कहा है कि उसके पति राजेश शर्मा उर्फ  राजेश टोंटा मथुरा जेल में बृजेश मावी की हत्या के झूठे आरोप में बंद थे।
विज्ञापन


वहां 17 जनवरी को उसके पति, राजकुमार शर्मा और अक्षय सोलंकी पर जेल प्रशासन की मदद से उनके विपक्षी दीपक वर्मा और उसके साथियों द्वारा जेल में ही जानलेवा हमला पिस्टलों द्वारा किया गया। इसमें उसका पति और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अक्षय सोलंकी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा, मैं सुनाती हूं मौत की सजा

SSP mathura killed my husband, says Tonta's wife

बाद में मथुरा पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। उसके पति के पैर में गोली लगी थी। उसके पति को जिला अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। पहले तो पुलिस ने मुझे मेरे पति से नहीं मिलने दिया। बाद में काफी गिड़गिड़ाने पर मैं अपने पति से मिल पाई।

मेरे पति ने बताया कि जेल में दीपक वर्मा और उसके साथियों ने जेल प्रशासन की मदद से मेरे और मेरे साथियों के गोली मारी है। बाद में मैंने काफी विनती कर अपने पति का इलाज शुरू कराया। रात नौ बजे तक मेरे पति की हालत में काफी सुधार आ गया। रात 10 बजे एसएसपी मथुरा हॉस्पीटल में मेरे पति के पास आई और गाली गलौज करते हुए बोली कि जेल में तू बच गया, लेकिन हमसे कौन बचाएगा।

शिकायत के मुताबिक एसएसपी ने यह भी कहा कि आज तुझे मैं बिना अदालत के मौत की सजा सुनाती हूं। कनक शर्मा ने शिकायत में कहा है कि वह इसके बाद एसएसपी के पैर पकड़कर काफी रोई और अपने तीन छोटे बच्चों का हवाला दिया, लेकिन एसएसपी ने डाक्टर से कहकर मेरे पति को अस्पताल से रेफर करा दिया।

हत्या के बाद एसएसपी ने दी मुंह बंद रखने की धमकी

SSP mathura killed my husband, says Tonta's wife

एंबुलेंस जब मथुरा आगरा हाइवे पर चलने लगी तो रास्ते में पुलिस कर्मियों ने उसके पति को कब्जे में ले लिया और मुझे पकड़ लिया और मेरे पति को निशाना बनाकर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी।

कनक शर्मा ने शिकायत में कहा कि बाद में पुलिस उसे मथुरा वापस लाई तो एसएसपी ने उसे धमकाया और कहा कि वह अपना मुंह बंद रखे, वरना तेरा अंजाम भी तेरे पति की तरह होगा। शिकायत में उसने अपने परिजनों की गाड़ियों में पुलिस द्वारा पंक्चर किए जाने का भी जिक्र किया है।

शिकायत में कनक शर्मा ने कहा कि उसके पति को मथुरा एसएसपी और जेल प्रशासन मथुरा ने साजिश कर मरवा दिया है। पहले मथुरा जेल में जानलेवा हमला किया, वहां नाकाम रहने पर हाइवे पर हत्या कर दी गई। शिकायत में इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किसी जांच एजेंसी से कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed