{"_id":"994c01d45ef7704ac1ed79327698b612","slug":"ssc-recruit-2-lakh-people-till-year-2015","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः एसएससी देगा दो लाख नौकरियों के मौके","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुशखबरीः एसएससी देगा दो लाख नौकरियों के मौके
नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सरकारी नौकरी की आस लगाएं बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। जल्द ही सरकारी नौकरी पाने के 2,00,000 मौके आपके पास होंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार वर्ष 2015 तक केंद्रीय सेवाओं में 2,00,000 लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है।
केंद्रीय सेवाओं से सेवानिवृत्त होने वाले लोगों के चलते युवाओं को बड़ी संख्या में मौके मिलने की संभावना है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को 2015 तक केंद्र सरकार की दो लाख नौकरियों की भर्ती का लक्ष्य दिया गया है।
कार्मिक राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को आयोग के क्षेत्रीय निदेशकों के सम्मेलन में यह जानकारी दी।
देश में सरकारी नौकरी के लिए आवेदनों की संख्या में में दस गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।
वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2013 तक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए 2012-13 में 85 हजार उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिसके लिए 1.6 करोड़ आवेदन आए थे। आयोग ने सभी विभागों का भरोसा जीता है।
विज्ञापन