फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ssc exam pattern will change

SSC: नकल पर नकेल के लिए बदलेगा पैटर्न

Tue, 12 Aug 2014 08:01 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
ssc exam pattern will change

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलविहीन करने के लिए आयोग की ओर से परीक्षा पैटर्न में बदलाव की तैयारी है। आयोग की परीक्षाओं में लगातार नकल का आरोप लगने के बाद इस तरह की पहल की गई है।

विज्ञापन


विशेषज्ञ इस बारे में एकमत हैं कि एसएससी की परीक्षाओं को आब्जेक्टिव की बजाय डिस्क्रिप्टिव कर दिया जाए, इससे नकल की प्रवृत्ति को रोका जा सकेगा।

नकल रोकने के लिए हो रहा फैसला

ssc exam pattern will change

आयोग की ओर से इस दिशा में विशेषज्ञों के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से परीक्षा पैटर्न के नए स्वरूप के बारे में जानकारी मांगी गई है।

एसएससी की पहले एवं दूसरे चरण की परीक्षाएं आब्जेक्टिव होने से नकल माफिया को अपने कैंडिडेट को परीक्षा पास करवाना आसान हो जाता है। अब पहले चरण की परीक्षा आब्जेक्टिव करने के बाद दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव करने की तैयारी है। इस बारे में परीक्षार्थियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के जवाब में आयोग के चेयरमैन एन भट्टाचार्य ने जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर हो रही है नकल

ssc exam pattern will change

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में पूर्व में छोटे और बड़े दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाते थे। तीन वर्ष पूर्व एसएससी की ओर से परीक्षा पैटर्न में बदलाव करके आयोग ने पहले और दूसरे चरण की परीक्षाओं को भी पूरी तरह से आब्जेक्टिव कर दिया था।

एसएससी के कर्मचारियों और केन्द्र व्यवस्थापकों की मिली भगत से परीक्षार्थी हाईटेक नकल सामग्री का इस्तेमाल करने लगे और हर परीक्षा में नकल करते परीक्षार्थी पकड़े जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed