{"_id":"50491caa-413e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ssc-constable-recruitment-for-central-armed-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बलों में 22 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय बलों में 22 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सुरक्षा बलों में करीब 22 हजार सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग फरवरी से शुरू करेगा। आयोग की निदेशक वंदना सेठी और क्षेत्रीय उप संचालक पीके शुक्ला ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से आयोग केंद्रीय पुलिस संगठनों जैसे सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस एवं असम रायफलमैन में जनरल ड्यूटी के सिपाहियों की भर्ती कर रहा है।
विज्ञापन
सेठी ने बताया कि शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया फरवरी से अप्रैल तक की जाएगी। लिखित परीक्षा 12 मई को और चिकित्सा परीक्षण अगस्त में होगा। आवेदन के साथ कोई भी प्रमाण पत्र संलग्न करने आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन