{"_id":"6bda90efad90255acef77c2d00c55825","slug":"sri-sri-supports-modi-on-visa-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट ऑफ मोदी लविंगः बचाव में कूदे श्री श्री रविशंकर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आर्ट ऑफ मोदी लविंगः बचाव में कूदे श्री श्री रविशंकर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की ओर से चुनावी कमान क्या संभाली, हर दिन कुछ न कुछ नया बवाल खड़ा हो रहा है। मंगलवार को 65 सांसदों के अमेरिकी राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर मोदी को वीजा न देने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन इस मुद्दे पर मोदी को समर्थक भी मिल रहे हैं। इस सिलसिले में नई कड़ी श्री श्री रविशंकर हैं।
नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर लगी रोक हटाने के विरोध में भेजी गई चिट्ठी पर अध्यात्मिक गुरु ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखी पोस्ट में कहा है, '65 सांसदों की ओर से उठाया गया यह कदम हमारी न्यायिक प्रणाली का अपमान है।'
विज्ञापन
मोदी के खिलाफ ओबामा को लिखे पत्र में फर्जी हस्ताक्षर
विज्ञापन
इससे पहले यह खबर आई थी कि इस पत्र पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने भी दस्तखत किए हैं।
हालांकि, जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ किया कि इस पत्र पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह कई दिनों से मोदी को अमेरिका का वीजा दिलाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने हाल में कहा था कि आज नहीं, तो कल, अमेरिका को मोदी को वीजा देना ही होगा।