{"_id":"26c87c40b538b604444317ecb89a3812","slug":"sri-sri-ravishankar-on-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा बच्चा है आम आदमी पार्टी: श्री श्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छोटा बच्चा है आम आदमी पार्टी: श्री श्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यात्मिक गुरू के तौर पर विख्यात श्री श्री रविशंकर ने दिया है एक सियासी बयान। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अभी एक छोटा बच्चा है। उन्होंने बिहार के गया में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही।
विज्ञापन
रविशंकर ने कहा कि देश को एक मजबूत सरकार की जरूरत है, आम आदमी पार्टी के पास अभी अनुभव की कमी है। देश को ऐसी सरकार की जरूरत है जो उसे मजबूत करे ना कि कमजोर।
विज्ञापन
श्री श्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी अभी बच्चा है और बच्चा कितना भी अच्छा हो लेकिन उसे जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में वापस लौट आने की अपील की। काले धन के मामले पर उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विदेश में जाते ही भारतीय गोरे हो जाते हैं जबकि धन काला हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने काले धन को भारत वापस लाने की भी वकालत की। साथ ही उन्होंने गो हत्या आदि मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।