फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sri Sri Ravi Shankar suggested two models

शनि शिंगणापुर विवाद सुलझाने आए श्री श्री रविशंकर, सुझाए दो मॉडल

Mon, 01 Feb 2016 09:48 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Sri Sri Ravi Shankar suggested two models

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर स्थित शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए अब आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर सामने आ गए हैं। उन्होंने इस विवाद को सुलझाने के लिए मंदिर प्रशासन को दो मॉडल सुझाए हैं।

विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया समन्वयक कार्तिक कृष्ण ने बताया कि श्री श्री ने विवाद को सुलझाने के लिए दो मॉडल सुझाए हैं। जिसमें एक काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल है। इसमें महिला हो या पुरुष, कोई भी मंदिर के भीतर जा सकता है।
विज्ञापन


दूसरा है, तिरुपति-बालाजी मॉडल। इसके तहत न पुरुष और न ही महिलाओं को मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति है।

शनि शिंगणापुर जा सकते हैं श्री श्री रविशंकर

Sri Sri Ravi Shankar suggested two models

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सात फरवरी को शनि शिंगणापुर जा सकते हैं। इस दौरान वह मंदिर प्रशासन से मिलेंगे। शनि देव मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

एक तरफ महिला ब्रिगेड संस्था मंदिर में प्रवेश का अधिकार चाहती है। वहीं, मंदिर प्रशासन परंपराओं की दुहाई देकर इससे इनकार कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed