{"_id":"a11abb8b23352cce9c910c75817bb8f5","slug":"sri-lankan-sailor-who-hit-rajiv-predicted-rahul-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव पर हमला करने वाले ने बताया राहुल का भविष्य","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजीव पर हमला करने वाले ने बताया राहुल का भविष्य
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में कोलंबो के फोर्ट इलाके से सात किलोमीटर दूर नुगेगोड़ा में बैठने वाला शख्स वैसे तो म्यूजिक सीडी और कसैट बेचता है और बेहद सामान्य लगता है लेकिन उसका अतीत एक बड़ी घटना से जुड़ा है।
विज्ञापन
नुगेगोड़ा के सुपर बाजार की दूसरी मंजिल पर चश्मा लगाए बैठे विजिथा रोहाना विजेमुनी के पास दो कंप्यूटर हैं। वह आज गानों की सीडी और कुछ स्टेशनरी का सामान बेच रहे हैं लेकिन कभी श्रीलंकाई नौसेनिक थे।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 46 वर्षीय विजेमुनी के तार भारत से भी जुड़े हैं। इस शख्स ने 30 जुलाई 1987 को पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी राइफल के बट से मारने की कोशिश की थी। उस समय राजीव गांधी को श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था।
विज्ञापन
इस घटना में राजीव गांधी बाल-बाल बच गए थे। विजेमुनी ने मारने के लिए जैसे ही अपनी बंदूक घुमाई तो राजीव गांधी झुक गए। उन्हें बंदूक लगी तो सही लेकिन ज्यादा चोट नहीं आई।
इसके बाद विजेमुनी को पकड़ लिया गया और कोर्ट मार्शल के बाद छह साल की सजा मिली। बाद में श्रीलंकाई राष्ट्रपति आर प्रेमदासा ने ढाई साल बाद उनकी सजा माफ कर दी।
अब वह बौद्घ मंत्रों, सिंहली फिल्मों और हिंदी के पुराने गानों की सीडी बेचते हैं। वह अब ज्योतिषी भी बन गए हैं लेकिन राजीव गांधी की घटना के बारे में बात करने से इनकार करते हैं।
'अगले साल भाजपा सत्ता में'
जब विजेमुनी से बात करने गए एक रिपोर्टर ने बताया कि वह भारतीय हैं तो उन्होंने पहले तो बात करने से मना कर दिया। थोड़ा मनाने के बाद वह ज्योतिष पर बात करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन राजीव की घटना के जिक्र से मना कर दिया।
जब उनसे श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे की सरकार के भविष्य के बारे में पूछ गया तो उन्होंने बताया कि राजपक्षे अगला चुनाव नहीं जीतेंगे। फिर उन्होंने बताया कि वे भारतीय राजनीति पर भी नजर रखते हैं।
वीजेमुनी से यह पूछने पर कि भारत में साल 2014 का लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा तो उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सत्ता में लौटेगी। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बारे वो बोलते हैं कि राहुल 2014 के बाद के चुनावों में पीएम बनेंगे।
राजीव गांधी से थे नाराज
फिर उनसे यह पूछने पर कि जिस दिन भारत-श्रीलंका के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले थे तब राजीव पर हमला क्यों किया। वीजेमुनी कहते हैं कि राजीव गांधी एक अलग देश बनाने की कोशिश कर रहे थे जो सही नहीं है। अगर राहुल पीएम बनना चाहते हैं तो उन्हें यहां अलग देश बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि उस दिन राजीव को मारने की उनकी कोई पूर्व योजना नहीं थी। वह पहली लाइन में भी नहीं खड़े थे लेकिन एक जवान के ना आने पर उन्हें जगह दी गई।
वीजेमुनी कहते हैं कि वह हिंदी फिल्मों के संगीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत को बहुत पंसद है करते हैं इसलिए हिंदी संगीत बेचते हैं। वीजेमुनी की इस घटना पर पिछले साल एक किताब भी आई थी।