फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sri Lankan navy arrests 19 Indian fishermen

श्रीलंका में 19 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2015 05:26 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan navy arrests 19 Indian fishermen

श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बाद में शनिवार तड़के इन मछुआरों को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें 23 अक्तूबर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया।

श्रीलंकाई नौसेना ने इन मछुआरों के साथ दो नौकाएं भी जब्त की हैं। इन्हें उत्तरी श्रीलंका के प्वाइंट पेड्रो तट से हिरासत में लिया गया।

दोनों देशों के बीच विवाद का मुददा

Sri Lankan navy arrests 19 Indian fishermen

श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद इन मछुआरों को मत्स्य पालन और समुद्री संसाधन विभाग के पास भेज दिया गया।

यही विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

मालूम हो कि भारत और श्रीलंका की नौसेना समुद्री सीमा के उल्लंघन के मामले में अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को हिरासत में ले लेती हैं। दोनों देशों के आपसी संबंधों में यह एक बड़ा मुद्दा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed