फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sreemoyee piu kundu facebook post on salman khan and fans reaction

सलमान खान के खिलाफ लिखा तो मिलीं गालियां

Tue, 12 May 2015 04:15 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
sreemoyee piu kundu facebook post on salman khan and fans reaction

पिछले दिनों सलमान खान को पांच साल की सजा दिए जाने का असर सोशल मीडिया पर स्पष्ट दिखा। सलमान की सजा पर जिस प्रकार कानून के जानकार दो हिस्सों में बंटे दिखे, सोशल मीडिया भी दो खेमें में बंट गया।

विज्ञापन


सलमान खान से सहानुभूति रखने वालों ने सोशल मीडिया में सजा के खिलाफ अभियान चलाने का प्रयास किया। सोशल मीडिया के दूसरे हिस्से की राय थी कि कानून को बिना किसी दबाव के कार्य करना चाहिए। हिट एंड रन के पीड़ितों के साथ न्याय होना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि सोशल मीडिया पर हो रही उस बहस के बीच ही एक फेसबुक पोस्ट के जरिए महज अपना पक्ष रखने के कारण लेखिका श्रीमोयी पीयू कुंडू के साथ गालीगलौज की गई। सलमान खान की सजा के खिलाफ अभियान चला रहे उत्साही प्रशंसकों ने उनका फेसबुक एकाउंट भी बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के खिलाफ लिखने पर श्रीमोयी को दी गई गालियां

sreemoyee piu kundu facebook post on salman khan and fans reaction

सोमवार को फेसबुक पर वापस लौटीं श्रीमोयी पीयू कुंडू ने लिखा, 'फेसबुक पर लौट आई हूं। क्या यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की जीत है? सितारों के प्रशंसक आलोचकों पर हमले करना कब बंद करेंगे? महिलाओं को वेश्या बुलाना और बलात्कार की धमकी देना, कब बंद होगा?

श्रीमोयी ने सोमवार को ही की गई एक अन्य फेसबुक पोस्ट में उन गालियों का स‌िलसिलेवार जिक्र किया, सलमान के प्रशंसकों ने जो उन्हें दी। और जिसके बाद उन्हें फेसबुक ने बैन कर दिया।

श्रीमोयी ने लिखा कि लेखक और नारीवादी होने के नाते मैंने हमेशा ही बिना डरे बात कही। लेकिन इस बार मुझ पर और मेरे परिवार पर व्य‌क्तिगत और निहायत ही अशालीन तरीके से हमले किए गए। फिर भी मैंने जवाब नहीं दिया, केवल कमेंट करने वालों को बैन करती रही और कमेंट डिलीट करती रही।

दोस्तों की सहायता से बंद एकाउंट दोबारा खुलवाया

sreemoyee piu kundu facebook post on salman khan and fans reaction

श्रीमोयी ने लिखा की शुक्रवार को उन्होंने सलमान खान के मसले पर एक स्टेटस लिखा था। उस स्टेटस के बाद उन्हें गालियां दी गई और उनके फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक बातें लिखी गईं।

उन्होंने लिखा कि मेरे खिलाफ अंधभक्तों को गूस्सा फूट पड़ा था। श्रीमोयी पीयू कुंडू के एकाउंट को सोमवार दोपहर तक फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया। हालांकि अपने दोस्तों की सहयता से उन्होंने एकाउंट दोबारा शुरू करा लिया।

उन्होंने लिखा कि सलमान खान के खिलाफ बोलने की कीमत यह थी कि फेसबुक ने उनसे उनकी वास्ताविकता को सिद्घ करने को कहा।

सलमान के फैंस ने श्रीमोयी की वॉल पर क्या लिखा

sreemoyee piu kundu facebook post on salman khan and fans reaction

सलमान के फैंस ने श्रीमोयी की वॉल पर कई आपत्तिजनक बातें लिखीं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में उन बातों का जिक्र किया। सलमान के एक प्रशंसक ने लिखा, 'लिखने से पहले उसके (सलमान के) फैंस के बारे में जान लेती तो अच्छा होता।'

एक अन्य फैन ने लिखा कि अब तुझे पता चलेगा ‌‌क तूने कितनी बड़ी गलती कर दी है।

सलमान के ही एक प्रशंसक ने उन्हें बलात्कार की धमकी दी, एक ने मां की गाली दी। एक अन्य ने कहा कि तुम खुद को मार डालों नहीं तो हम तुम्हें मार डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed