फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spy case not fault of authorities says vk singh

‘जासूसी मामले’ में अधिकारियों का दोष नहीं: वीके सिंह

Tue, 08 Jan 2013 08:12 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 08 Jan 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
spy case not fault of authorities says vk singh

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का कहना है कि पिछले हफ्ते उनके निवास पर जासूसी उपकरण लगाने की कोशिश के लिए अधिकारी नहीं बल्कि वह लोग दोषी हैं, जिन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए आदेश दिए। महात्मा गांधी से जुड़े स्मृति चिन्हों को एक भारतीय व्यापारी खरीदकर स्वदेश लाया है। इसी के मद्देनजर जनरल सिंह यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं किसी अधिकारी या संगठन पर आरोप नहीं लगाऊंगा। मैंने इस संगठन के लिए 42 साल काम किया है। इसके लिए वो लोग जिम्मेदार हैं, जिन्होंने ऐसा करने के निर्देश दिए। यह पूरा मामला संस्था पर हमला है और मीडिया को इस बारे में पता लगाना चाहिए कि आखिर कौन संस्था को नीचा दिखाना चाहता है।
विज्ञापन


5 जनवरी को जनरल सिंह के दिल्ली स्थित घर पर उस समय हंगामा मच गया था, जब एक सेना का जवान टेलीफोन एक्सचेंज हटाने का बहाना बनाकर उनके घर में घुसा। जबकि जनरल सिंह के परिवार ने उसे स्नूपिंग उपकरण (जासूसी उपकरण) लगाते हुए पकड़ा। इस घटना के बाद सेना ने खेद प्रकट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed