फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Spread rumors of death of Ashok Singhal, VHP rufuses

सोशल मीडिया पर उड़ी अशोक सिंघल के मौत की अफवाह

Sun, 15 Nov 2015 06:05 AM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 06:05 AM IST
विज्ञापन
Spread rumors of death of Ashok Singhal, VHP rufuses

सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल के मौत की अफवाहें उड़ रही हैं जिसके बाद विहिप के आईटी सेल ने ट्वीट कर ऐसी अफवाहों का खंडन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सिंघल की तबियत अचानक से काफी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थे लेकिन बीते एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 89 वर्षीय सिंघल की मौत पर शोक भी व्यक्त किया जिसके बाद विहिप और आरएसएस को इसका खंडन करना पड़ा। विहिप की ओर से जारी बयान के अनुसार, मेदांता सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मौत की खबर मात्र एक अफवाह है। विहिप ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनके फेफडो़ं में संक्रमण की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विहिप ने किया खंडन

Spread rumors of death of Ashok Singhal, VHP rufuses

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों से उनके समर्थकों में काफी निराशा फैल गई थी। आलम यह था की कई मीडिया संस्थानों ने भी उनके मौत की खबर चला दी जिससे की इस अफवाह को और ज्यादा बल मिल गया। हालांकि, वीएचपी ने ऐसे किसी भी खबर का खंडन कर दिया है।



हालांकि, सिंघल की खराब हालत की वजह से विहिप ने आगामी 16 नवंबर को होने वाले चतुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ और दीपावली मिलन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है। अपने ट्वीट में विहिप के आईटी सेल ने लिखा, 'सिंहल जी की हालत को देखते हुए विहिप द्वारा 16 नवम्बर को चतुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ तथा दीपावली मिलन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।'


गौरतलब है कि अशोक सिंघल ने राम जन्म भूमि के लिए अयोध्या में विशाल आंदोलन में कई नेताओं के साथ हिंदूओं को नेतृत्व किया था। उस आंदोलन के लिए उन्हें जेल की यात्रा भी करनी पडी़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed