फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spot indian trains with one click on railradar

घर बैठे एक क्लिक से जानिए ट्रेन की लोकेशन

Thu, 11 Oct 2012 12:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Oct 2012 12:06 PM IST
विज्ञापन
spot indian trains with one click on railradar

कौन सी रेल कहां हैं यह अब आप एक क्लिक के जरिए जान सकते हैं। यह सुविधा आपको मिलेगी भारतीय रेलवे की नई वेबसाइट रेलरडार पर। गूगल मैप के आधार पर बनी यह वेबसाइट करीब 6500 रेलगाड़ियों की वास्तविक स्थिति बताएगी। रेल की लोकेशन बताने वाली सेवा 'सिमरन' के बंद होने के बाद भारतीय रेलवे ने यह वेबसाइट लांच की है।

विज्ञापन


रेलरडार वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस वेबसाइट पर आप ट्रेन का नाम या ट्रेन का नंबर डालकर रेलगाड़ी की लोकशन का पता लगा सकते हैं। इससे ट्रेन के समय से या देरी से चलने की भी जानकारी मिलेगी। यह सिस्टम एक रंगीन कोड मेथड पर काम करता है। इसमें नीला रंग बताता है कि कोई खास रेलगाड़ी ठीक समय पर चल रही है, जबकि लाल रंग बताता है कि ट्रेन देरी से चल रही है।
विज्ञापन


रेलरडार में कई सुविधाएं दी गई हैं। इसमें ट्रेन की स्टॉपेज के साथ-साथ यह भी देख सकते हैं की ट्रेन कहां तक का सफर तय कर चुकी है और कितना तय करना बाकी है। इसके अलावा अगर आप किसी एक रेलगाड़ी पर क्लिक करें तो उसका पूरा रूट भी देख सकते हैं। साथ ही किसी रेलगाड़ी के स्टेशन पर पहुंचने और निकलने की जानकारी भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे हर रोज 10,000 से ज्यादा रेलगाड़ियां चलाता है, लेकिन अभी रेलरेडार करीब 6,500 ट्रेनों की ही पहचान कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि रेलरेडार अभी पायलट प्रॉजेक्ट है लेकिन जल्द ही यह स्थाई हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed