फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Spoof videos on AAP's landslide win featuring Hitler

आप की जीत से हिटलर भी बौखलाया, देखें वीडियो

Sat, 14 Feb 2015 09:33 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Spoof videos on AAP's landslide win featuring Hitler

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत सोशल मीडिया में भी छाई हुई है। ट्विटर और फेसबुक पर रोचक टिप्पणियां की जा रही है। आप की जीत के समर्थन में भी ट्वीट और पोस्ट हो रहे और विरोध में भी।

विज्ञापन


बीते दिनों में यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी का चर्चा है। पॉलिटिकल स्पूफ बनाने के लिए मशहूर द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अरविंद केजरीवाल का एक इंटरव्यू लिया है, जिसमें उन पर व्यंग्य किए गए हैं।
विज्ञापन


इंटरव्यू दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है, हालांकि इसे तीन दिन पहले ही यूट्यूब पर डाला गया। इंटरव्यू में एक कलाकार ने केजरीवाल की मिमिक्री की है और केजरीवाल पर बने चुटकुलों को सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोचक बात यह है कि केजीवाल वीडियो में अपने ही मजाक पर हंसे हैं और उसे ट्विटर पर शेयर भी किया है। आप भी देखें टीवीएफ का वीडियो, जिसे अब तक 19 लाख से अधिक देख चुके हैं।


आप की जीत की खबर सुनकर हिटलर भी बौखला गया

Spoof videos on AAP's landslide win featuring Hitler

यूट्यूब पर आप की जीत पर टिप्पणी करता एक वीडियो द ‌रीयल टेकी चैनल से भी अपलोड किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि जर्मन तानाशाह हिटलर भी आम आदमी पार्टी की जीत की खबर सुनकार बौखला गया है।

दरअसल यह एक फिल्म का द्श्य है और इसके सबटाइटल्स बदल दिए गए हैं। सबटाइटल्स के जरिए भाजपा पर रोचक व्यंग्य किए गए हैं। वीडियों में दिखाया गया है क‌ि हिटलर भाजपा की हार की खबर सुनकर बौखला गया है कि और चीखचीख कर अपने कमांडरों से बता रहा है कि उसे अब तक आम आदमी पार्टी के बारे में गलत जानकारी दी गई। हालांकि वह यह भी कहता है कि अब उसकी आखिरी उम्‍मीद नरेंद्र मोदी ही हैं।

वीडियो में सबटाइटल्स के जरिए अद्भुत व्यंग्य किया गया है। आप भी ये वीडियों देखें और सबटाइटल्स को गौर से पढ़ें-


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed