फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spoof on sabbatical of rahul gandhi

छुट्टी से लौटने पर ऐसे दिख सकते हैं राहुल गांधी, ये रहे 7 अवतार

Thu, 09 Apr 2015 08:40 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
spoof on sabbatical of rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छुट्टियों का अर्द्घशतक लगा दिया। दिग्विजय सिंह पर आप भरोसा करते हों तो मान सकते हैं कि वे 19 अप्रैल को कांग्रेस की किसान रैली में अवतरित होंगे।

विज्ञापन


वह पचास दिनों से किसी गुप्त स्थान पर चिंतन-मनन कर रहे हैं, कांग्रेस के आला नेताओं को भी खबर नहीं है कि राहुल गांधी हैं कहां? मीडिया ने राहुल की तलाश में कई नेताओं का दरवाजा खटखटाया। किसी ने बताया राहुल थाइलैंड में हैं, किसी ने वियतनाम में, किसी ने यूरोप में, किसी ने लक्षद्वीप में। आशंका यह भी जताई गई राहुल अंदमान में जरावा आदिवासियों के लिए अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस के एक नेता जगदीश शर्मा सभी दावों को झुठलाते हुए उत्तराखंड में कैंपिंग करते राहुल की तस्वीरें निकाल लाए। कांग्रेस अलाकमान ने तस्वीरों को पुराना बता दिया। राहुल को ढूंढ़ लिए जाने का भ्रम एक दिन भी नहीं टिक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल 50 दिनों की मशक्कत के बाद फिलहाल राहुल को ढूंढ़ने की योजना स्थगित कर दी गई है। विचार इस बात पर किया जा रहा है कि राहुल 19 को रामलीला मैदान में अवतरित हुए तो किस रूप में होंगे? क्या वे हेलीकॉप्टर से सीढ़ी लटकाकर उतरेंगे या वे पैराशूट से लैंड करेंगे। कहीं रामलीला मंच के अंदर से तो निकल कर नहीं आ जाएंगे राहुल?

राहुल फिल्मों से प्रेरित रहे तो कैसा होगा उनका अवतार?

राहुल पीके के गोला से ट्रेनिंग लेकर लौटे तो?

spoof on sabbatical of rahul gandhi

राहुल गांधी जनता से नवा तरीके से कम्यूनिकेशन का सोच रहे होंगे तो बिलकुल पीके का स्टाइल में लैंड करेंगे। हाथ मा जो रेडिया होगा उ मोदी का मन का बात सुनने के लिए होगा। मुंह मा पान घुलाकर भाषण देंगे तो रामलीला मैदान में जनता भी लहालोट हो जावेगी।

कांग्रेस का विरोधी लोगन को लुल्ल करने का आइटम भी होगा राहुल के पास। अबकी बार पूरा का पूरा गोला (कांग्रेस) पर कब्जा के लिए आए रहे हैं राहुल!

बहुत सोच विचार के आए रहे हैं तो मोदी सरकार की फिरकी तो लेइबे करेंगे। बाकी राहुल बाबा जौना गोला से आ रहे हैं, वहां कौनों जग्गू ना रही होगी तो सब ठीके रहेगा।

रजनीकांत स्टाइल में भी आ सकते हैं राहुल, माइंड इट!

spoof on sabbatical of rahul gandhi

राहुल गांधी ने छुट्टियों में रजनीकांत की फिल्मे देखी होंगी तो फिर तो धमाल हो जाएगा। हो सकता है राहुल हेलीकॉप्टर से कूद कर सीधे रामलीला मैदान के मंच पर उतरें। जूते का नाड़ा पैर नचा कर ऐसे बांधे की मनमोहन, दिग्विजय देखते रह जाएं। टीवी पर भी ये लाइव आएगा।

उंगलियों पर चश्मा नचाकर आंख पर टांगेंगे और कहेंगे- माइंड इट! राहुल की मूंछें होंगी की नहीं इस पर थोड़ा डाउट है। साउथ इंडिया की फिल्मे ज्याद देख लिए होंगे तो हो सकता है मूंछ पहनकर आ जाएं।

राहुल रामलीला मैदान में लैंड करेंगे तो विपाक्षियों को भी माइंड करना पड़ेगा। मोदी भी टीवी पर लाइव देखेंगे, साथ में आडवाणी भी बैठे रहेंगे। मोदी बीच-बीच में जो पूछेंगे, बाद में आडवाणी उसी पर ब्लॉग लिखेंगे। माइंड इट!!

राहुल ने कम्प्लान ज्यादा पी लिया होगा तो‍?

spoof on sabbatical of rahul gandhi

अगर राहुल बाबा ने छु‌ट्टियों में कम्प्लान ज्यादा पी लिया होगा, तो रामलीला मैदान के मंच पर उछल कर कहें- आई एम कम्प्लान ब्वॉय! प्रियंका मैच्योरिटी दिखाते हुए शायद चुप रहें।

अपने भाषण की शुरुआत राहुल 'दिल तो बच्चा है जी' के साथ कर सकते हैं और अंत-बच्चे मन के सच्चे के साथ। हो सकता है कि राहुल लौट कर आएं तो पोगो चैनल की टीआरपी बढ़ जाए।

कांग्रेस संसद में धरना दे और पूछे कि प्राइमटाइम में मराठी फिल्मों दिखाई जा सकती हैं तो कार्टून शो क्यों नहीं? मोदी सरकार को अफरातफरी में कार्टून शो के लिए अध्यादेश भी लाना पड़ सकता है।

राहुल ने अध्यक्ष बनने का फार्मूला ढूंढ़ लिया हो?

spoof on sabbatical of rahul gandhi

राहुल छुट्टियों पर गए तो उपाध्यक्ष थे, लौट कर आए तो हो सकता हैं अध्यक्ष बन जाएं। सूत्रों का कहना है कि राहुल ने छुट्टियों में बिना चुनाव जीते पार्टी का अध्यक्ष बनने वाली किताब पढ़ी है।

उस किताब में ओल्ड गार्ड को हराने के सारे तरीके बताए गए हैं। राहुल ने किताब ‌बढ़िया से पढ़ी होगी तो इस बार ओल्‍ड गार्ड वाले को चूं भी नहीं करने देंगे। उन्होंने बोलने की कोशिश तो एक ‌हथियार निकालकर दिखा देंगे और सभी धराशायी हो जाएंगे।

राहुल के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में न्यू गार्ड वालों का बोलबाला हो जाएगा। और ओल्ड गार्ड वालों का.......आप खुद समझ लीजिए।

सोनिया, प्रियंका कहेंगी-नहीं, ये हो नहीं सकता

spoof on sabbatical of rahul gandhi

अगर ऐसा हुआ तो सोनिया, प्रियंका समेत सभी नेता दोनो हा‌थों से अपने कान ढंक कर और सिर ऊपर की ओर उठाकर कहेंगे- नहीं, ये नहीं हो सकता। मतलब यह कि राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में कहा कि मैं भरी जवानी में राजनीति से संन्यास ले लूंगा, तो कांग्रेस में हंगामा मच जाएगा।

वैसे राहुल संन्यास ले भी सकते हैं। वर्ल्डकप के बाद जिन-जिन क्रिकेटरों ने संन्यास लिया उनकी तारीफ हुई। हो सकता है राहुल भी तारीफ पाने के लिए संन्यास ले लें। हालांकि आईपीएल को देखते हुए ये संभव नहीं लगता।

राहुल को पता है आईपीएल वर्ल्डकप से बड़ा टूर्नामेंट है।

राहुल का हल्कावतार कर देगा मोदी को चित

spoof on sabbatical of rahul gandhi

हो सकता है क‌ि राहुल ने छुट्टियों में हल्क जैसा सीना बना लिया हो। ‌अगर ऐसा रहा तो मोदी का 56 इंच का सीना राहुल के आगे छोटा पड़ जाएगा।

और मोदी जितना भाषण देंगे, राहुल गांधी उतने ही बड़े होते जाएंगे। वैसे ही जैसे हॉलीवुड के हल्क को जितना गुस्सा आता है, वह उतना ही बड़ा होता जाता है।

राहुल गांधी के हल्कावतार के बाद मोदी को भी संभल कर बोलना पड़ेगा। अरव‌िंद केजरीवाल भी बहुत ज्यादा नहीं बोल पाएंगे जी। उन्होंने भी राहुल को बहुत सताया है जी।

अगर राहुल मनमोहन के घर में छिपे हों तो?

spoof on sabbatical of rahul gandhi

दुनिया.........मतलब मीडिया राहुल गांधी को अंडमान, लक्षद्वीप, वियतनाम, थाइलैंड और ना जाने कहां-कहां ढू्ंढ़ रही है। कहीं ऐसा न हो कि राहुल गांधी लौट कर आएं और बताएं कि, 'मैं मनमोहन के घर में छिपा था।'

अगर ऐसा हुआ तब तो हंगामा हो जाएगा, टीवी चैनल वाले अपना कैमरा तोड़ देंगे।

मनमोहन सिंह धीरे से बोलेंगे, 'सब मेरे मौन का कमाल है। मैंने राहुल को भी मौन रहना ‌स‌िखा दिया है।' राहुल कहेंगे, मैं मन-मौन व्रत लेकर लौटा हूं। जीवन भर खामोश रहूंगा। सोनिया, ‌प्रियंका स‌िर पकड़कर बैठ जाएंगी। सेंसेक्स 5 हजार अंकों की उछाल के साथ बंद होगा।

(नोटः यह एक व्यंग्य है। सभी ग्राफिक- अमरजीत तिलक)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed