{"_id":"9cfbd412-6c49-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"split-in-team-anna-on-lokpal-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल के मुद्दे पर 'टीम अन्ना' एक सुर नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोकपाल के मुद्दे पर 'टीम अन्ना' एक सुर नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल बिल के मुद्दे पर टीम अन्ना में मतभेद नजर आ रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और टीम अन्ना की वरिष्ठ सदस्य किरण बेदी ने केंद्र सरकार के संशोधित लोकपाल बिल के ड्राफ्ट का समर्थन किया है। वहीं, समाजसेवी अन्ना हजारे ने सरकार के लोकपाल बिल को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
किरण बेदी ने कहा कि संशोधित लोकपाल बिल हमारे पैमाने पर खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल के नए ड्राफ्ट में अधिकांश मांगें शामिल की गई हैं और यह सुधार की दिशा में उठाए गए शुरूआती कदम हैं। सीबीआई निदेशक की चयन प्रक्रिया में काफी सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे समय में इसका विरोध छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित लोकपाल बिल के ड्राफ्ट को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा था कि ऐसे लोकपाल बिल के आने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा सशक्त जनलोकपाल बिल लाना चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। अन्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीयत और मंशा साफ नहीं है।
विज्ञापन