फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spicejet flights grounded as oil companies stoped fuel supply

स्पाइसजेट की उड़ानें ठप, ईंधन के पैसे नहीं

Wed, 17 Dec 2014 04:09 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
spicejet flights grounded as oil companies stoped fuel supply

देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को तेल कंपनियों ने तेल देने से मना कर दिया है, जिसके चलते स्पाइसजेट की हवाई सेवा ठप हो गई है। तेल नहीं होने के कारण कंपनी ने सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन कंपनी का तेल कंपनियों पर 14 करोड़ रुपए बकाया है। सरकार ने तेल कंपनियों से आग्रह किया है कि वह स्पाइसजेट को पैसे चुकाने के लिए कुछ और समय दें।

विज्ञापन


स्पाइसजेट, कलानिधि मारन के सन ग्रुप की एयरलाइन कंपनी है। सन ग्रुप के सीएफओ एसएल नारायणन ने कहा है कि तेल न होने की वजह से सभी उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। कंपनी के सीओओ संजीव कपूर ने ट्विटर पर कहा है कि स्पाइसजेट जल्द ही इससे निजात पा लेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी हर साल 3 हजार करोड़ से भी अधिक सिर्फ तेल पर खर्च करती है और कभी भी डिफॉल्ट नहीं किया है।

विज्ञापन

बैंकों से की कर्ज देने की मांग

spicejet flights grounded as oil companies stoped fuel supply

स्पाइसजेट की गंभीर हालत देखकर केंद्रीय विमानन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि वह स्पाइजेट को तेल मुहैया कराने के लिए तेल कंपनियों से बात कर रहे हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने बैंकों से भी स्पाइसजेट को कर्ज देने की मांग की है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी स्पाइसजेट को अपने बकाया 200 करोड़ रुपए चुकाने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी थी, लेकिन अब स्पाइसजेट की हालत देखकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फिलहाल इस एयरलाइन कंपनी पर कोई भी दबाव न डालने का निर्णय लिया है।

स्पाइसजेट के पास इस समय करीब 48 विमान हैं, लेकिन सिर्फ 35 विमानों का उपयोग किया जा रहा है। आपको बता दें कि पहले स्पाइसजेट के पास करीब 58 विमान हुआ करते थे। घरेलू विमान सेवा में स्पाइसजेट एयरलाइन की 17 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed