फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spice jet give fifth low cost fare offer within two months

ट्रेन टिकट के दाम पर हवाई जहाज में कीजिए सफर

Wed, 25 Feb 2015 10:10 AM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
spice jet give fifth low cost fare offer within two months

हवाई यात्रा करवाने वाली एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने ट्रेन टिकट के दाम पर हवाई सफर करने का एक ऑफर फिर से पेश किया है। इस बार कंपनी ने 1699 रुपए की कीमत में हवाई जहाज का सफर करवाने का ऑफर पेश किया है।

विज्ञापन


इस ऑफर के जरिए देश में सफर करने के लिए 1,699 रुपए में भारत में और विदेशी रूटों पर 3,799 रुपए के टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। यह ऑफर तीन दिनों के लिए खोला जाएगा। स्पाइस जेट से जुड़े अजय सिंह ने बअताया कि यह फैसला कंपनी ने किया है।
विज्ञापन


इस ऑफर के जरिए 1 मार्च से 20 अप्रैल के बीच के हवाई टिकट बुक करवाएं जा सकेंगे। यह स्कीम 26 फरवरी को बंद हो जाएगी। स्पाइस जेट ने इस साल पांचवी बार यह ऑफर शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश यात्रा करने का मौका

spice jet give fifth low cost fare offer within two months

इस साल स्पाइस जेट ने 28 जनवरी को सबसे यह ऑफर शुरू किया था। स्पाइस जेट ने क्लर द स्काई नाम से नया ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के जरिए 1,00,000 टिकट बेचने की योजना है।

स्पाइस जेट के मुख्य कर्मशियल अधिकारी कनेश्वरन अविली ने बताया कि इस ऑफर के जरिए कई लोग पहली बार हवाई यात्रा भी कर सकेंगे।

इस ऑफर के जरिए हैदराबाद-विजयवाड़ा, दिल्‍ली-देहरादून, गुवाहटी-कोलकता, अहमदाबाद-मुबंई, बैंगलुरू-हैदराबाद, रूट पर ग्राहक 1699 रुपए में यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा दिल्‍ली से काठमांडू की यात्रा करने के लिए 3,799 रुपए खर्च करने पड़ेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed