{"_id":"b4951bfac87d9d5b11a010bc56d8f708","slug":"spice-jet-flight-crashed-into-a-buffalo-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और भैंसे से टकरा गया स्पाइस जेट का विमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...और भैंसे से टकरा गया स्पाइस जेट का विमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Nov 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के रनवे पर स्पाइस जेट का विमान भैंसे से टकरा गया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार, सूरत एयरपोर्ट पर यह घटना उस समय हुई जब स्पाइस जेट का एक विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। रनवे पर उड़ान भरने के समय ही विमान एक भैंसे से टकराया गया।
फिलहाल इसका पता नहीं चला है कि रनवे पर भैंसा कहां से आ गया।
विमान के सभी यात्री सकुशल हैं और फिलहाल इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।