{"_id":"a288c1c2-319f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"spend-money-on-education-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शादियों में नहीं बच्चों की शिक्षा पर खर्च करो धन’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘शादियों में नहीं बच्चों की शिक्षा पर खर्च करो धन’
लोनी/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Nov 2012 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के टीलाशहबाजपुर में रविवार को सर्वसमाज की पंचायत आयोजित हुई। इसमें शादियों में फिजूलखर्ची न करने की अपील की गई। साथ ही ऐसी शादियों के बहिष्कार का ऐलान करते हुए बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शादियों में आतिशबाजी, डीजे, कई-कई बैंड बाजों पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। दूसरी ओर दहेज की सूची सार्वजनिक करने का प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। इससे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी झूठे दिखावे के लिए बेटे-बेटियों की शादी में कर्ज लेकर भी फिजूलखर्ची करने के लिए विवश हो जाते हैं।
विज्ञापन
पंचायत में सर्वसम्मति से शादियों में फिजूलखर्ची एवं दिखावे पर प्रतिबंध लगाया गया और पंचायत का निर्णय न मानने वाले लोगों की शादियों में भाग न लेने का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता रामप्रसाद और संचालन डा. टेकचंद ने किया। पंचायत में विजयपाल भाटी, टेकन सरपंच, सेवाराम प्रधान, अजब सिंह, बाबू शौचंद, भंवर सिंह, चिरंजी, नरेंद्र मावी, रवींद्र मावी, अजय आर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन