फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   speech of modi on birthday of abdul kalam

कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उन्हें याद

Thu, 15 Oct 2015 01:10 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
speech of modi on birthday of abdul kalam

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पीएम मोदी ने अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया। आपको बता दें कि 27 जुलाई को कलाम का निधन हो गया था।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कलाम के बाल और उनके अंदर का बालक उनकी खास पहचान थे। वे मौकों की तलाश में नहीं होते थे, बल्कि चुनौतियों से लड़ते थे। वे बोले कि कलाम का गुजरात से काफी लगाव था।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जब अब्दुल कलाम से पूछा गया था कि उन्हें किस रूप में याद किया जाए, तो उन्होंने कहा था कि उन्हें एक शिक्षक के रूप में याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कलाम भारत को रक्षा के मामले में पूरे विश्व में अपने पैरों पर खड़ा हुआ देखना चाहते थे, जिसके लिए अब्दुल कलाम ने बड़ा योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा में दें योगदान

speech of modi on birthday of abdul kalam

मोदी बोले कि पहले भारत को सिर्फ एक बड़े बाजार के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज एक सहयात्री के तौर पर देखा जाता है। भारत ने दुनिया में एक अच्छा स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए विज्ञान की बहुत जरूरत है। हमें इस बारे में सोचना चाहिए कि अब्दुल कलाम को याद करते हुए हम देश को क्या दे सकते हैं।

हमें ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे किसानों का नुकसान फायदे में बदल सके। ऐसी तकनीक इजात करनी चाहिए जो हमें दुनिया में आगे ले जा सके। वे बोले कि भारत साइबर सुरक्षा में भी अपना योगदान दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed