फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Speculation rife that Jayaprada will join Congress

कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं जयाप्रदा

Wed, 01 May 2013 08:05 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Wed, 01 May 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
Speculation rife that Jayaprada will join Congress

गुजरे जमाने की अदाकारा और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद जयाप्रदा के कांग्रेस में आने की चर्चा इन दिनों गर्म है।

विज्ञापन


खबर है कि जयाप्रदा जल्द ही कांग्रेस में शामिल होकर अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश वापस लौट सकती हैं।

पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जयाप्रदा ने मुलाकात भी की है। अभिनेत्री ने हाल ही में कहा था कि वह आंध्र प्रदेश की राजनीति में लौटने वाली हैं। किस पार्टी में जाएंगी इसका भी उन्होंने खुलासा करने को कहा था।

जयाप्रदा ने अपने गृह नगर राजमुंदरी से लोकसभा का चुनाव लड़ने की मंशा भी व्यक्त की है। जया की ऐसी इच्छा के बाद राजमुंदरी से सांसद वुंदावाली अरुण कुमार ने कहा कि वह जयाप्रदा के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे उन्हें खुशी ही होगी। उल्लेखनीय है कि फिल्मों के बाद जयाप्रदा ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 90 के मध्य दशक में तेलगूदेशम पार्टी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश से तेलगूदेशम की तरफ से वह 1996 में राज्यसभा सदस्य भी रहीं। बाद में उन्होंने तेलगूदेशम को छोड़ 2004 के आम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का दामन थामा।


रामपुर से दो बार सांसद बनीं जयाप्रदा को अमर सिंह के साथ समाजवादी पार्टी से बाहर भी निकाल दिया गया है।

हाल ही में उन्होंने आंध्र प्रदेश का दौरा किया है और घोषणा की है कि वह जल्द ही राज्य की राजनीति में वापस आने वाली हैं।

एक समय यह भी अफवाह थी कि जयाप्रदा वायएसआर कांग्रेस में जा सकती हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनकी हालिया मुलाकात ने उनके कांग्रेस में जाने के ही संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed