फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   specialized team examine irrigation scam

सिंचाई घोटाले की जांच करेगी विशेष टीम

Mon, 17 Dec 2012 08:49 PM IST
नागपुर/एजेंसी
नागपुर/एजेंसी Updated Mon, 17 Dec 2012 08:49 PM IST
विज्ञापन
specialized team examine irrigation scam
महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि करोड़ों रुपये के सिंचाई घोटाले की जांच का जिम्मा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की मौजूदगी में राज्य के जल संसाधन मंत्री सुनील तातकरे ने सदन में कहा, ‘एसआईटी की जांच का नेतृत्व सिंचाई मामलों के विशेषज्ञ माधव चिताले करेंगे। वह अपनी रिपोर्ट 31 दिसंबर तक सौंपेंगे। ’
विज्ञापन


सरकार द्वारा सिंचाई घोटाले पर श्वेत पत्र लाने के बावजूद विपक्ष इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग कर रहा था। इसी कारण पिछले हफ्ते उन्होंने सदन की कार्यवाही भी नहीं चलने दी थी। विपक्ष के नेता एकनाथ खाडसे ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि जिन अधिकारियों का नाम इस घोटाले से जुड़ा हुआ है, उन्हें इस जांच से अलग रखा जाए।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed