फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   special trains in festive season.

त्योहार पर घर जाना होगा आसान, जानिए खास ट्रेनें

Fri, 19 Sep 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 19 Sep 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
special trains in festive season.

अक्तूबर आने के साथ ही त्योहारों की खुशियां भी आने लगती हैं। घर से दूर काम कर रहे लोग भी घर जाने की प्लानिंग में जुट जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत कंफर्म टिकट को लेकर आती है।

विज्ञापन


घर पर उत्सव मनाने पर के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और वेटिंग की लिस्ट भी लंबी होने के कारण खड़े होने के लिए जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए रेलवे की ओर से 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के सुरक्षित सफर कर अपने घर पर जाकर अपने घर जा सकें।

स्पेशल ट्रेनें, कब से कब तक

special trains in festive season.

स्पेशल ट्रेनें-------------------दिन-----------कब से कब तक----------------------समय  
बनारस दिल्ली (04931)----बुध, शुक्र, सोम--एक सितंबर से 14 नवंबर-------बनारस: 18:50, मुरादाबाद: 5:50
दिल्ली बनारस (04932)----मंगल, गुरु शनि--दो सितंबर से 15 नवंबर--------दिल्ली: 13:20, मुरादाबाद: 16:30
मुरादाबाद दिल्ली (04415)--डेली-------------एक सितंबर से 15 नवंबर--------मुरदाबाद: 13:45, दिल्ली: 17:40
दिल्ली मुरादाबाद (04416)---डेली------------एक सितंबर से 15 नवंबर---------दिल्ली: 8:35   मुरदाबाद: 12:45
कटिहार फिरोजपुर(05717)----गुरुवार----------18 सितंबर से 13 नवंबर---------कटिहार: 9:15, मुरादाबाद: 8:30
फिरोजपुर कटिहार (05718)----शुक्रवार--------19 सितंबर से 14 नवंबर---------फिरोजपुर: 22:35, मुरादाबाद: 9:40
गोरखपुर आनंद विहार(05057)0----गुरुवार------18 सितंबर से 25 नवंबर--------गोरखपुर 20:55, मुरादाबाद: 7:35
आनंद विहार गोरखपुर(05058)0---बुधवार--------17 सितंबर से 24 नवंबर--------गोरखपुर 20:55, मुरादाबाद: 7:35
छपरा दिल्ली (05101)------------रविवार---------5 अक्तूबर से 9 नवंबर----------छपरा 16:00, मुरादाबाद: 8:30
दिल्ली छपरा (05101)-----------सोमवार-----------6 अक्तूबर से 10 नवंबर-------दिल्ली 13:55, मुरादाबाद: 18:00

प्रीमियम का मुरादाबाद में नहीं होगा स्टापेज

special trains in festive season.

पूजा स्पेशल ट्रेनों में पांच प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। लेकिन इनका स्टापेज मुरादाबाद में नहीं दिया गया है। प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन काउंटर से नहीं होंगे। इनके लिए अलग आनलाइन व्यवस्था की गई है।

सीट घटने के साथ ही टिकट की कीमत भी बढ़ती जाएगी। पूजा स्पेशल प्रीमियम ट्रेनों में कामाख्या नई दिल्ली (02503-04), गोरखपुर आनंद विहार टर्मिनल (02527-28), गोरखपुर ऊधमपुर(02529-30), दिल्ली डिब्रूगढ़ (04409-10), बरौनी नई दिल्ली (04411-12) शामिल हैं।

गोरखपुर और लखनऊ को दो ट्रेनें
पूजा स्पेशल ट्रेनों में दो ट्रेनों का संचालन आज से शुरू होगा। ये ट्रेनें चंडीगढ़ बनारस(04911-12) और नांगलडेम लखनऊ (04923-24) हैं। चंडीगढ़ बनारस एक्सप्रेस (04911-12) 25 सितंबर से 27 नवंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन चंडीगढ़ से गुरुवार को 23:15 पर चलेगी। मुरादाबाद में शुक्रवार को 5:35, बरेली में 7:05, लखनऊ में 11:15 और बनारस 17:30 पहुंचेगी। वापसी में बनारस से शुक्रवार को 20:40 चलेगी। लखनऊ में 1:10, बरेली में 7:10, मुरादाबाद में 8:50 और चंडीगढ़ 14:30 पहुंचेगी। जबकि नांगलडेम लखनऊ (04923-24) 22 सितंबर से 24 नवंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नांगलडेम से प्रत्येक सोमवार को 11:45, मुरादाबाद में 7:45, बरेली में 9:45, लखनऊ में रात 2:00 पहुंचेगी। जबकि लखनऊ से मंगलवार को 18:25 चलेगी। बरेली में 22:30, मुरादाबाद 12:40 और नांगलडेम पहुंचने का समय 8:50 रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed