फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Special 'Rahul Gandhi onion' sell in Gorakhpur.

महज पांच रुपये में 'राहुल गांधी प्याज', खरीदने उमड़े लोग

Sun, 26 Jul 2015 09:04 AM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
Special 'Rahul Gandhi onion' sell in Gorakhpur.

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने गोरखपुर के इंदिरा गांधी तिराहे पर ‘राहुल गांधी प्याज’ स्टाल लगाया।

विज्ञापन


पांच रुपये प्रति किलो प्याज बेचकर कांग्रेसियों ने न सिर्फ महंगाई का बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का भी अनूठे ढंग से विरोध जताया। कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई बढ़ाकर गरीबों का निवाला छीन रहे हैं। ऐसे में अब पार्टी शहर ही नहीं गांव में भी चौराहों पर ‘राहुल गांधी प्याज’ स्टाल लगाएगी।

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसी इंदिरा गांधी तिराहे पर इकट्ठे हुए। ‘आपका ध्यान किधर है राहुल गांधी प्याज इधर है’ बैनर लिए और राहुल गांधी का मुखौटा पहने कांग्रेसियों ने प्याज बेचनी शुरू की।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बेची पांच रुपये किलो प्याज

Special 'Rahul Gandhi onion' sell in Gorakhpur.

पांच रुपये प्रति किलो प्याज बिकते देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मात्र एक ही घंटे में तीन क्विंटल प्याज बिक गई। इस मौके पर डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि कुछ महीने पहले 15 से 17 रुपये किलो बिक रही प्याज की कीमत 40-45 रुपये प्रति किलो हो गई है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि 100 दिन में अच्छे दिन लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे को लोग अब अच्छी तरह से समझ चुके हैं। 400 दिन बीत चुके हैं, लेकिन महंगाई कम होने की बजाय आसमान छूने लगी है। सरकार लोगों का निवाला छीनने का काम करने लगी है।

इस मौके पर महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से झूठे वादे करने वाले नरेंद्र मोदी को लोग अच्छी तरह से समझ चुके हैं और अब माफ करने के मूड में नहीं हैं। कार्यक्रम में अमरजीत यादव, एसएस पांडेय, देवेंद्र निषाद, अयूब अली, ध्रुवचंद्र पासवान, सुनील पाठक, मोतीलाल यादव, संतोष सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र प्रजापति, मोहम्मद यूनुस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed