फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   special police officer on training to stop cyber attack

पाक-चीन से निपटने को तैयार हैं ये 32 ऑफिसर

Fri, 16 Oct 2015 10:37 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
special police officer on training to stop cyber attack

साइबर हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए केंद्र सरकार देश भर में योद्धाओं की फौज तैयार कर रही है। पुलिस, सीबीआई, विजिलेंस, एनआईए, कस्टम और ट्रेनिंग संस्थानों के चुनिंदा अफसरों को स्पेशल कोर्स कराया जा रहा है।

विज्ञापन


नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में सप्ताह भर की ट्रेनिंग हो रही है। ट्रेनिंग के बाद यह सभी अफसर अपने अपने विभागों के अधिकारियों को हैकर से टक्कर लेने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन


भारत में पाकिस्तान और चीन से सर्वाधिक साइबर हमले हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी पिछले महीने सभी संवेदनशील मंत्रालयों को अलर्ट किया था। कहा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी वेबसाइट हैक करके जरूरी गोपनीय सूचनाएं हासिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा साइबर हमले पाकिस्तानी हैकरों के

special police officer on training to stop cyber attack

अब गृह विभाग ने साइबर हमलों से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को ताकतवर करने का फैसला किया है। इसके लिए नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में स्पेशल कोर्स कराया जा रहा है। जिन 32 अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है उनमें मुरादाबाद पीटीएस के आईजी भजनीराम मीना भी हैं।

इनके साथ यूपी से डीआईजी प्रशांत कुमार, आईपीएस चंद्रप्रकाश, एंटीकरप्शन के आईजी विजय प्रकाश, सीबीआई के एसपी प्रेम गौतम शामिल हैं। 12 अक्तूबर से यह ट्रेनिंग शुरू हुई है जो 17 तक चलेगी।

एनपीए में ट्रेनिंग ले रहे आईजी बीआर मीना ने बताया कि साइबर क्राइम की कई बड़ी वारदातों के वर्कआउट को केस स्टडी के रूप में पढ़ाया जा रहा है। अब तक जो आंकड़े बताए गए हैं उसके मुताबिक सबसे ज्यादा साइबर हमले पाकिस्तानी हैकरों द्वारा किए जा रहे हैं।

अब तक के बड़े साइबर अटैक

special police officer on training to stop cyber attack

- पिछले साल सितंबर में गूगल के करीब 50 लाख एकाउंट हैक कर लिए गए थे
- अमेरिका में 2 करोड़ 10 लाख लोगों के संवेदनशील आंकड़े हैकरों ने हैक कर लिए थे
- भारत सरकार की 22 वेबसाइट पाक हैकरों ने हैक कर ली थीं
- रुड़की में पांच एटीएम हैक करके 1 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे
- पाक हैकर फर्जी वेबसाइट बनाकर लड़कियों को निशाना बना रहे हैं
- खुफिया ई-मेल तक आतंकी संगठन आईएस की सेंध हो रही है
- कई बड़े कारोबारियों के खातों से करोड़ों रुपया उड़ा लिया गया
- आतंकी संगठन गोपनीय सूचनाएं हासिल कर ले रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed