फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   special paint to revenge from partygoers

दीवार पर की पेशाब, तो पलटकर कर देगी गीला

Mon, 09 Mar 2015 12:07 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
special paint to revenge from partygoers

जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली के रहने वाले लोगों ने उनके घरों की दीवारों पर पेशाब करने वाले शराबियों से निपटने का एक खास तरीका निकाला है। वे लोग अपने घरों की दीवारों पर एक खास तरह का पेंट लगा रहे हैं, जो पेशाब करने वाले व्यक्ति के ऊपर उस पेशाब को वापस फेंक देगा।

विज्ञापन


दरअसल, सेंट पॉली एक ऐसा जगह है जहां आए दिन पार्टी होती रहती हैं। इन पार्टियों से नशे में निकलने वाले लोग न आव देखते हैं न ताव और जहां मन करता है वहीं पेशाब कर देते हैं। नशे में झूमते इन लोगों की इस हरकत से वहां रहने वाले लोगों की दीवारें भी खराब हो रही हैं, जिससे लोग परेशान थे।
विज्ञापन


वहां के लोगों का कहना है कि बहुत कम लोग हैं जो जुर्माना लगाने से डरते हैं। इस कारण उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए ये खास तरीका इजात किया है।

क्या है ये पेंट

special paint to revenge from partygoers

यह हाइड्रोफोबिक पेंट है, जिसका इस्तेमाल पानी के जहाज बनाने में भी किया जाता है। जब कोई तरल इस पेंट के संपर्क में आता है तो यह पेंट उसे वापस फेंक देता है। आपको बता दें कि सेंट पॉली में पार्टी या घूमने के लिए हर साल 2 करोड़ से भी अधिक लोग आते हैं।

लोगों का मानना है कि इस पेंट से वहां की दीवारों पर पेशाब करने वालों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें लोगों के दीवार पर पेशाब करते दिखाया गया है। इस वीडियो से ये अच्छे से समझाया गया है कि इस खास पेंट लगी दीवार पर पेशाब करने से कैसे पेशाब उनके ऊपर वापस आ रहा है।

देखें वीडियो:-


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed