{"_id":"1a1c0887561e02f94a08499529b9c445","slug":"special-mobile-app-for-namaj-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के दौरान मोबाइल से अब नहीं पड़ेगा खलल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नमाज के दौरान मोबाइल से अब नहीं पड़ेगा खलल
मो. सलाम खां/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अचानक बजने वाली मोबाइल की घंटी नमाज के दौरान खलल नहीं डालेगी। माई प्रेयर एप नमाज के दौरान मोबाइल की घंटी बजने से रोकेगा।
विज्ञापन
इसके लिए एंड्रॉयड और विंडो मोबाइल यूजर को माई प्रेयर एप को डाउनलोड करना होगा। यूजर्स को सिर्फ एक बार नमाज के वक्त के मुताबिक तीस मिनट का साइलेंट सेट करना होगा। इसके बाद जब भी नमाज का वक्त होगा मोबाइल अपने आप साइलेंट मोड पर चला जाएगा।
मौजूदा समय में मोबाइल की उपयोगिता इस कदर बढ़ गई कि लोग उसे हर वक्त अपने पास रखते है। कई बार देखा गया है मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे लोग अपना मोबाइल बंद या साइलेंट करना भूल जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अगर नमाज के दौरान उनके मोबाइल की घंटी बज उठती है तो इससे दूसरे नमाजियों की नमाज में खलल पैदा होता है और मोबाइल यूजर को शर्मिंदा होना पड़ता है। लेकिन अब इस एप की मदद से ऐसा नहीं होगा। गूगल ने ‘माई प्रेयर’ नाम से एक एप को लांच किया है। जो नमाज के दौरान मोबाइल की घंटी बजने से रोकेगा और नमाज के दौरान खलल नहीं पैदा होगी।
विज्ञापन
शाह सदरुल फाजिल एजूकेशन एकेडमी के संस्थापक सदस्य मौलाना फजलुर्रहमान अफजालुल कादरी ने बताया कि आधुनिकता के दौर में आज मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गई है। कई बार लोग मस्जिद में भी मोबाइल बंद या साइलेंट करना भूल जाते हैं। इससे नमाज में खलल पैदा हो जाती है। इस एप से नमाजियों को सहूलियत मिलेगी। नमाज के दौरान मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी।