फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   special mobile app for namaj.

नमाज के दौरान मोबाइल से अब नहीं पड़ेगा खलल

Mon, 08 Dec 2014 11:08 AM IST
मो. सलाम खां/अमर उजाला, मुरादाबाद
मो. सलाम खां/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
special mobile app for namaj.

अब अचानक बजने वाली मोबाइल की घंटी नमाज के दौरान खलल नहीं डालेगी। माई प्रेयर एप नमाज के दौरान मोबाइल की घंटी बजने से रोकेगा।

विज्ञापन


इसके लिए एंड्रॉयड और विंडो मोबाइल यूजर को माई प्रेयर एप को डाउनलोड करना होगा। यूजर्स को सिर्फ एक बार नमाज के वक्त के मुताबिक  तीस मिनट का साइलेंट सेट करना होगा। इसके बाद जब भी नमाज का वक्त होगा मोबाइल अपने आप साइलेंट मोड पर चला जाएगा।

मौजूदा समय में मोबाइल की उपयोगिता इस कदर बढ़ गई कि लोग उसे हर वक्त अपने पास रखते है। कई बार देखा गया है मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे लोग अपना मोबाइल बंद या साइलेंट करना भूल जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर नमाज के दौरान उनके मोबाइल की घंटी बज उठती है तो इससे दूसरे नमाजियों की नमाज में खलल पैदा होता है और मोबाइल यूजर को शर्मिंदा होना पड़ता है। लेकिन अब इस एप की मदद से ऐसा नहीं होगा। गूगल ने ‘माई प्रेयर’ नाम से एक एप को लांच किया है। जो नमाज के दौरान मोबाइल की घंटी बजने से रोकेगा और नमाज के दौरान खलल नहीं पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह सदरुल फाजिल एजूकेशन एकेडमी के संस्थापक सदस्य मौलाना फजलुर्रहमान अफजालुल कादरी ने बताया कि आधुनिकता के दौर में आज मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गई है। कई बार लोग मस्जिद में भी मोबाइल बंद या साइलेंट करना भूल जाते हैं। इससे नमाज में खलल पैदा हो जाती है। इस एप से नमाजियों को सहूलियत मिलेगी। नमाज के दौरान मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed