ताजमहल का दीदार करने वालों को एक और सौगात, आप भी जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के बाहर भी स्मार्ट फोन या लैपटॉप पर वाई फाई के जरिए इंटरनेट से जुड़े रह सकेंगे।
ताजमहल के 500 मीटर दायरे, फतेहपुर सीकरी और एत्माद्दौला में दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने वाई-फाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
हालांकि ताजमहल के तीनों ओर रिलायंस के 4जी नेटवर्क के लिए ताजगंज प्रोजेक्ट के डक्ट में केबिल डालने को लेकर विभाग बंटे हुए हैं।
निर्माण निगम ने बिजली की हाइटेंशन केबिल के साथ रिलायंस के फाइबर केबिल को खतरनाक माना है तो पर्यटन विभाग इसकी पैरवी लखनऊ तक करने की तैयारी में है।
रिलायंस जियो ने रखा प्रस्ताव
ताजमहल पर भारत संचार निगम लिमिटेड ने आधा घंटे मुफ्त वाईफाई देने की सुविधा दी है।
उसके बाद नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने भी ताजमहल और इसके आस-पास 500 मीटर दायरे में 4जी सेवा को वाई-फाई के जरिए देने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया है। कंपनी फतेहपुर सीकरी और एत्माद्दौला स्मारक को भी वाईफाई करने का प्रस्ताव दे चुकी है।
राजकीय निर्माण निगम सहमति नहीं
पर्यटकों को पूर्वी गेट ताजमहल पर शिल्पग्राम से लेकर ताजगंज और पश्चिमी गेट पर पार्किंग तक वाईफाई सुविधा देने के लिए कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन रिलायंस और निर्माण निगम के बीच सहमति नहीं बन पाई।
राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने ताजगंज साइड की नौ इंच चौड़ी डक्ट में रिलायंस की फाइबर आप्टिकल केबिल डालने का विरोध किया है। नगर आयुक्त इस मामले में पहले ही हाथ खड़े कर चुके हैं। अब रिलायंस की पैरवी में यूपी टूरिज्म के अधिकारी खड़े हुए हैं। वाई-फाई के लिए वह लखनऊ प्रस्ताव भेजेंगे।