फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   special Facility of Indian Railways

9 अक्टूबर से मिलेगी भारतीय रेलवे की ये खास सुविधा

Fri, 09 Oct 2015 07:36 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 07:36 AM IST
विज्ञापन
special Facility of Indian Railways

पेपरलेस टिकट की दिशा में रेल मंत्रालय एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही मुसाफिरों को अब मेट्रो की तर्ज पर प्री-पेड कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कार्ड के जरिए इंटरनेट पर जाकर अनारक्षित टिकट खरीदा जा सकता है। टिकट की सूचना मुसाफिर को मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जाएगी।

विज्ञापन


मंत्रालय इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करना चाहता है। इस कड़ी में 9 अक्तूबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्लेटफॉर्म टिकट को पेपरलेस करने वाले ऐप को लांच करेंगे। इसके साथ ही आप दिल्ली-पलवल रूट पर एमएसटी पास भी अपने मोबाइल पर ही दिखा कर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

9 अक्‍टूबर को रेल मंत्री करेंगे लांच

special Facility of Indian Railways

मंत्रालय की ओर से कुछ माह पूर्व रूपे कार्ड शुरू किया गया है। इससे आरक्षित टिकट भी खरीदा जा सकता है। साथ ही इसमें बैंक को ट्रांजेक्शन चार्ज भी अदा करने पड़ते हैं। लेकिन मंत्रालय ने रोजाना यात्रा करने वाले वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए नई प्री-पेड कार्ड शुरू करने का मन बनाया है।

इस प्री-पेड कार्ड के जरिए मुसाफिरों को बैंक को कोई ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं देना होगा। मंत्रालय इस योजना को देश भर में लागू करना चाहता है। प्री-पेड कार्ड की बिक्री भी रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी।

मंत्रालय ने मुंबई, चेन्नई और दिल्ली-पलवल रूट पर पेपरलेस टिकट सुविधा शुरू की है, लेकिन यह टिकट मोबाइल पर ही हासिल किया जा सकता है। प्री-पेड कार्ड सुविधा में मेट्रो कार्ड की तरह इसे रीचार्ज कराने की सुविधा भी होगी।

दरअसल, अन्य कार्डों से रिजर्व टिकट लेने पर 10 रुपये का ट्रांजेक्शन चार्ज भी देना पड़ता है। कई अनारक्षित टिकट का मूल्य 10 रुपये से भी कम है। इसकी काट के लिए रेल मंत्रालय ने प्री-पेड कार्ड के रूप में निकाली है।

वहीं, डीआरएम दिल्ली अरुण अरोड़ा ने बताया कि पेपरलेस प्लेटफॉर्म टिकट की शुरुआत नई दिल्ली व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करने की योजना है।

इसी तरह से ऐप पर ही ऑनलाइन पेमेंट कर एमएसटी पास डाउनलोड करने की सुविधा होगी, फिलहाल दिल्ली-पलवल रूट पर यह सुविधा होगी । योजना सफल रही तो अन्य रूट के यात्रियों को भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed