फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Special checking for Owaisi close eye in UP.

यूपी: ओवैसी के सिपहसालारों पर खुफिया नजर

Mon, 16 Nov 2015 08:52 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Special checking for Owaisi close eye in UP.

शासन के निर्देश पर हैदराबाद के सांसद असदुदीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस- ए- इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों की खुफिया जांच चल रही है। प्रदेश सरकार की अभिसूचना विभाग की विशेष शाखा जांच के बाद रिपोर्ट शासन को सौंप देगी।

विज्ञापन


इंटेलिजेंस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बिहार चुनाव के शुरू होने से पहले शासन ने लोकल इंटेलिजेंस से ओवैसी की पार्टी की ‘एक्टिविटी‘ की खुफिया रिपोर्ट मांगी थी। स्पेशल ब्रांच की पॉलिटिकल विंग ने शासन के निर्देशानुसार पार्टी के पदाधिकारियों के बैक ग्राउंड और मूवमेंट के बारे मे तमाम जानकारी एकत्रित कर शासन को भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि फिलहाल एआईएमआईएम की कानपुर इकाई में ज्यादातर युवा हैं जिनका कोई पुराना राजनैतिक बैकग्राउंड नहीं है। इस पूरी जांच को 2017 मे होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिसूचना विभाग की विशेष शाखा कर रही जांच

Special checking for Owaisi close eye in UP.

हाल ही में हुए बिहार के चुनाव में हालांकि एआईएमआईएम कुछ खास नहीं कर पाई है लेकिन सपा सरकार 2017 के चुनाव में कोई रिस्क नही लेना चाहती है।

पार्टी ने उत्तरप्रदेश में कई जिलों में अपनी सभाएं करने की अनुमति मांगी है लेकिन शासन से उन्हें अभी अनुमति नहीं मिली है।

मुस्लिम-दलित वोटरों पर नजर
फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाने वाले ओवैसी की पार्टी मिली-जुली आबादी वाले शहरों को टारगेट कर रही है।

पार्टी मुस्लिम-दलित वोटरों पर नजर गड़ाए है और ज्यादतर युवाओं को पार्टी से जोड़ रही है। सपा जिस मुस्लिम वोट को अपना बेस मानती है, एआईएमआईएम, उसी में सेंध लगा रही है, इसलिए सपा का चिंता करना भी लाजमी है।

एआईएमआईएम जिला संगठन तैयार

Special checking for Owaisi close eye in UP.

कानपुर नगर में एआईएमआईएम जिला संगठन तैयार हो चुका है। इसमें जिला कमेटी, नगर कमेटी और यूथ विंग के अलावा हर विधानसभा क्षेत्र (बिठूर छोड़कर) की कमेटी तैयार है। हर कमेटी में, अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों को मिलाकर 14 सदस्य हैं। इसके अलावा सामान्य सदस्य बनाए जा रहे हैं।

मुस्लिम मतदाताओं के प्रभाव वाली कैंट, सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सक्रिय है। ओवैसी के भाषणों और पार्टी के दिशा निर्देशों के वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से कैडर में प्रसारित हो रहे हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी की बढ़ती घुसपैठ सपा में सबसे ज्यादा बेचैनी है। पार्टी के नगर अध्यक्ष इफ्तिखार हसन हैं जबकि जावेद मोहम्मद खान, जिलाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed