वायुसेना बना रही नया काडर, ड्रोन जैसे हथियार होंगे शामिल
भविष्य में पैदा होने चुनातियों से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना पूरी तरह से कमर कसने की तैयारी में है। तकनीक में हो रहे लगातार बदलाव से युद्ध के तरीको में भी बदलाव ला रही है।
इन्हीं सब चुनौतियों और बदलाव को ध्यान में रखते हुए वायुसेना स्पेशल काडर बनाने की तैयारी कर रही है। जिसमें अनमैन्ड एरियल वेहकिल्स (UAV's) यानी मानवहित वायुयान, लड़ाकू विमान, सहित हवाई सुरक्षा के सिस्टम सहित अन्य हथियार शामिल होंगे।
अंग्रेजी अखबार The Times Of India के मुताबिक वायुसेना मुख्यालय इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
फिलहाल 3 ब्रांच
अगर सब कुछ सही चलता रहा तो भर्ती के समय उम्मीदवारों का चयन इस काडर के लिए भी किया जाएगा।सन् 2000 से लेकर अब तक सेना ने 200 UAV और रिमोट के मदद से उड़ाए जाने वाले विमान बेड़े में शामिल किए हैं।
इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव को वेपन सिस्टम ब्रांच के तहत आगे बढ़ाया गया है, जिसमें ड्रोन, एयर डिफेंस मिसाइल सहित अन्य हथियार भी शामिल होंगे।
सेना के सीनियर अधिकारी के मुताबिक 'यह विशेष भूमिका पर आधारित कैडर है, जिसमें अधिकारियों के विशिष्ट भूमिका के लिए ट्रेनिंग भी की जाती है।
मौजूदा समय में भारतीय वायुसेना के पास 3 बड़ी ब्रांच या कैडर हैं जिसमें फ्लाइंग ब्रांच, टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटीज ब्रांच शामिल है।