{"_id":"98211ca0-244f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"special-btc-selection-process-postponed-now-direct-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया स्थगित, अब सीधी भर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया स्थगित, अब सीधी भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की अब सीधी भर्ती की जाएगी इसलिए विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया 2012 स्थगित कर दी गई है। अब इसके लिए अध्यापक सेवा नियमावली के नियम 14 में शिक्षकों की सीधी भर्ती का प्रावधान किया जाएगा। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। निर्णय के बाद प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल कुछ माह के लिए लटक सकती है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक प्रशिक्षु के पद पर भर्ती के लिए अध्यापक सेवा नियमावली के नियम-14 में इसे शामिल करते हुए शीघ्र ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के साथ राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने देश के सभी राज्यों को बीएड डिग्रीधारकों को सहायक अध्यापक पद पर सीधी भर्ती की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
इसके लिए शर्त रखी गई कि शिक्षकों की भर्ती 1 जनवरी 2012 तक की जाएगी और इसके लिए टीईटी पास करने वाले ही पात्र होंगे। यूपी में 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए नवंबर 2011 में प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन टीईटी में गड़बड़ी के चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने गुणांक के आधार पर मेरिट बनाते हुए विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया का प्रस्ताव भेजा था। शासन में इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी कि चयन प्रक्रिया में बीएड के अंकों को जोड़ा जाए या नहीं।
विज्ञापन