फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Speaker sumitra mahajan gave shock to congress

लोकसभा स्पीकर ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका

Tue, 19 Aug 2014 09:35 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
Speaker sumitra mahajan gave shock to congress

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में कांग्रेस के प्रमुख को विपक्ष के नेता का दर्जा देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कांग्रेस समूह के प्रमुख को विपक्ष के नेता का दर्जा देने से इनकार करने में उन्होंने पूरी तरह नियमों और परंपराओं का पालन किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने इस फैसले के बारे में कांग्रेस को पत्र लिख कर सूचित कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाजन को पत्र लिख कर सदन में पार्टी के समूह प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता देने की मांग की थी।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी से सलाह-मशविरा किया था। लेकिन रोहतगी का कहना था कि कांग्रेस के पास इतना संख्या बल नहीं है कि सदन में इसके नेता को विपक्ष के नेता का दर्जा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की लोकसभा में सिर्फ 44 सीटे

Speaker sumitra mahajan gave shock to congress

कांग्रेस की लोकसभा में सिर्फ 44 सीटे हैं और यह भाजपा की 282 सीटों के मुकाबले बेहद कम है। हालांकि यह भाजपा के बाद सदन में दूसरी ब़ड़ी पार्टी है और इसी आधार पर यह कह रही थी कि इसके समूह प्रमुख को विपक्ष के नेता का पद मिलना चाहिए।

हालांकि अध्यक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि वह पार्टी को विपक्ष के नेता का दर्जा नहीं दे सकती क्योंकि कांग्रेस के पास इसके लिए जरूरी 55 से काफी कम सीटें हैं।

उन्होंने इस संबंध में 1980 और 1984 का हवाला दिया है जब लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर किसी को भी मान्यता हासिल नहीं थी। गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल होता है।

लोकसभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से पहले वह कांग्रेस आलाकमान और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed