फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp worker protest against narendra modi

मोदी विरोध में भूले मर्यादा, किया 'शर्मनाक' काम

Tue, 26 May 2015 08:05 AM IST
Updated Tue, 26 May 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
sp worker protest against narendra modi

मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की नाकामी गिनाने निकले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अनुमति लिए बगैर सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक गधा जुलूस निकाला।

विज्ञापन


सपाजनों ने न सिर्फ धारा-144 उल्लंघन किया, बल्कि राजनीतिक मर्यादा को ताक पर रख दिया। उन्होंने गधों के गले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़ नेताओं के फोटो लटका रखे थे। सबसे शर्मनाक यह रहा कि जुलूस की तरफ पुलिस ने पीठ घुमा ली तो प्रशासन न चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी के शहर अध्यक्ष रमाकांत लवानिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे सुभाष पार्क पर एकत्र हुए। जुलूस में पदाधिकारी अच्छे दिन कब आएंगे...., काला धन कब आएगा... जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था प्रशासन और नेताओं का जवाब

sp worker protest against narendra modi

सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान ज्ञापन लेने आईं तो सत्ताधारी नेताओं ने कह दिया कि ज्ञापन डीएम को साहब को देंगे। जिलाधिकारी ने पांच लोगों को बुलाया और ज्ञापन ले लिया। डीएम आफिस में घुसने के लिए कई नेता तो पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।

जुलूस की अनुमति के संबंध में एडीएम सिटी से पूछा गया तो वे बोले, उन्हें जानकारी नहीं है। इधर, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष रमाकांत लवानिया ने इस सवाल पर कहा, अनुमति के लिए समय कहां था। रात में कार्यक्रम तय किया और सुबह प्रदर्शन। गधों को शामिल करने और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों के फोटो लगाने पर उनका कहना था कि यह सांकेतिक था।

प्रदर्शन में नदीम मंसूरी, नदीम नूर, कायमउ्द्दीन राईन, शादाब खान, फिरोज खान, शाह मलिक, बनवारी लाल यादव, दिलीप बघेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed