फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp will get four seats in lok sabha elections in uttar pradesh says beni prasad verma

'लोकसभा चुनाव में सपा की निकलेगी अर्थी'

Sat, 30 Mar 2013 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 30 Mar 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
sp will get four seats in lok sabha elections in uttar pradesh says beni prasad verma

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और मुलायम सिंह यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बेनी का कहना है कि अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का जनाजा निकलना तय है। लोकसभा चुनाव में सपा महज चार सीट ही जीत पाएंगी।

विज्ञापन


बेनी का मानना है कि कांग्रेस यूपी में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस बार कांग्रेस सूबे में 40 सीट जीतने जा रही है।

मायावती पर मेहरबानी दिखाते हुए बेनी ने कहा कि इस बार बसपा 36 सीट जीतेगी। वहीं भाजपा भी बमुश्किल 10 सीट जीत ले तो बड़ी बात होगी।

'बेनी को गंभीरता से नहीं लेती सपा'

इधर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी बेनी प्रसाद के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। यूपी की जनता हम पर विश्वार रखे कि उन्हें निराशा नहीं होगी। यह सच है कि कुछ लोग समर्थन वापस लेने के लिए उकसा रहे हैं पर उनलोगों की चाल कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन


मुलायम ने बेनी पर साधा निशाना
उल्लेखनीय है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को बेनी पर करारा हमला बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पुराने साथी बेनी प्रसाद वर्मा का नाम लिए बिना मुलायम कहा कि ऐसे लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं जो विधानसभा चुनाव में अपने बेटे की जमानत तक नहीं बचा सके।

सपा सुप्रीमो ने कहा, ‘बेनी प्रसाद वर्मा हमेशा मुसलमानों का विरोधी रहा है।’

'हमेशा धोखा देती रही है कांग्रेस'
मुलायम ने कहा कि खुद मैंने दो-दो बार केंद्र की सरकार को गिरने से बचाया तो मेरे पीछे सीबीआई को लगा दिया। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस का साथ देते हैं वह उन्हें ही धोखा देती है।


सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भय दिखाकर समर्थन हासिल करती है। उन्होंने केंद्र को घोटाले की सरकार कहा। किसानों की कर्ज माफी में घोटाला, कोयला घोटाला तथा हेलीकाप्टर खरीद में घोटाला कांग्रेस की देन है।

उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव के बाद कांग्रेस या भाजपा का नहीं बल्कि तीसरे मोर्चे का प्रधानमंत्री बनेगा। हालांकि प्रधानमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर मुलायम ने कहा कि उन्होंने कभी इसके बारे में नहीं सोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed