{"_id":"af453c90-433f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sp-wants-to-increase-vote-bank-through-government-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक के बहाने सपा का लॉन्ग टर्म पॉलिटिकल इंवेस्टमेंट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चेक के बहाने सपा का लॉन्ग टर्म पॉलिटिकल इंवेस्टमेंट
रामपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Dec 2012 08:35 AM IST
विज्ञापन
‘हमारी बेटी उसका कल’ और ‘कन्या विद्या धन’ योजना के सहारे अखिलेश सरकार ने छात्राओं, उनके परिवार के साथ युवा पीढ़ी को सपा से जोड़ने के लिए पॉलिटिकल इंवेस्टमेंट किया है। रामपुर से इस इंवेस्टमेंट का आगाज मुख्यमंत्री ने कर भी दिया है।
विज्ञापन
समाजवादी का पॉलिटिकल फ्यूचर बेहतर करने के लिए सपा ने कार्यक्रम बना लिए हैं। पहले बेरोजगारी भत्ता, ‘हमारी बेटी उसका कल’ और ‘कन्या विद्या धन’ के सहारे योजना पर अमल शुरू हो चुका है। अल्पसंख्यक छात्राओं को आगे की पढ़ाई और विवाह के लिए दिए जाने वाला वजीफा ‘हमारी बेटी उसका कल’ इस कड़ी में बेहद अहम है। इस वजीफे को पाने वाली छात्राओं और उनके परिजन समाजवादी नीतियों से जुड़ेंगे, इसका कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
यही असर ‘कन्या विद्या धन’ योजना का भी पड़ेगा। समाजवादी पार्टी ने जनता का धन प्रदेश की जरूरतमंद जनता में वितरित करने की योजनाओं को अमलीजामा पहना शुरू कर दिया है। सोमवार को रामपुर में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना का आगाज कर अपने भविष्य के मंसूबों की झलक दिखा दी है।
विज्ञापन
मंडल की 16000 से अधिक छात्राओं को कन्या विद्या धन और हमारी बेटी उसका कल योजना के चेक वितरित कर लोगों के दिलों में सपा के लिए जगह बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।