फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SP supremo major attack on PM Modi.

यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे मुलायम

Tue, 09 Sep 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 09 Sep 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
SP supremo major attack on PM Modi.

उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने जहां मोदी सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाया वहीं यह भी कहने से नहीं चूके कि गुजरात में मोदी ने महिलाओं को चोट पहुंचाने का काम किया। उसी गुजरात मॉडल को वह देश में लागू करना चाहते हैं। गुजरात में एक वर्ग विशेष के लोगों की हत्याएं कराने वाले मोदी देश को उसी मार्ग पर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को क्रिश्चियन कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में सपा मुखिया ने अपने 20 मिनट के संबोधन में करीब 10 मिनट तक मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लिया। जबकि 10 मिनट प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी सभा में बोले सपा सुप्रीमो

SP supremo major attack on PM Modi.

सपा सुप्रीमो ने कहा कि यह वही मोदी हैं जिन्होंने गुजरात में सरेआम कत्ल कराया। मोदी के गुजरात मॉडल की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि गुजरात में सात किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पीने के लिए पानी नहीं है और विकास के नाम पर गुजरात में कुछ भी नहीं किया गया। प्रधानमंत्री मोदी क्या इसी गुजरात मॉडल को देश में लागू करने की बात करते हैं।

उन्होंने भाजपा को झूठे, फरेबी और अफवाह फैलाने वालों की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के दो विधायकों ने मुजफ्फरनगर में दंगा फैलाने की साजिश रची। लेकिन सरकार की तत्परता से दो दिन में ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं हुआ बल्कि दो जातियों के बीच की लड़ाई थी। यही दो विधायक मुरादाबाद में भी दंगा फैलाना चाहते थे लेकिन सरकार ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए।

वह मोदी से पूछना चाहते हैं कि चुनाव से पूर्व महंगाई, भ्रष्टाचार और चीन द्वारा कब्जा की गई जमीन को वापस लाने के वादे अब तक क्यों पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सपा ने जो वादे किए थे वह प्रदेश में सरकार बनते ही पूरे कर दिए गए।

सपा मुखिया ने थपथपाई अखिलेश सरकार की पीठ

SP supremo major attack on PM Modi.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश सरकार को देश की सबसे बेहतर सरकार बताते हुए कहा कि कोई प्रदेश ऐसा नहीं जिसमें सरकार ने आम लोगों को इतनी सुविधाएं दे रखीं हों।

बेरोजगारी भत्ता और कन्या विद्या धन योजना को समाप्त करने के निर्णय पर सफाई देते हुए कहा कि इनमें कई शिकायतें आईं थीं और वह नहीं चाहते थे कि जांच के बाद किसी को जेल जाना पडे़। जल्द ही इनके स्थान पर कुछ और व्यवस्था की जाएगी।

सोमवार को क्रिश्चियन कालेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा सुप्रीमो ने मैनपुरी को अपना घर बताते हुए कहा कि यहां के लोगों ने जितना सम्मान दिया है उतना कहीं नहीं मिला। यहीं से सांसद चुने जाने के बाद वह रक्षा मंत्री बने।

उन्होंने भी जिले के विकास के लिए धन की कभी कमी आड़े नहीं आने दी। व्यापारियों, किसानों, नौजवानों, वकीलों सभी के लिए सपा सरकार ने काम किया है। मैनपुरी सीट का उपचुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

जनता की मांग पर ही उन्होंने तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाया है। अब चुनाव भी जनता के हाथों छोड़ रहा हूं। रिकार्ड मतों से जिता देना जिससे पूरे देश में संदेश जाए कि मैनपुरी सपा के साथ है।

सभा को राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद उदय प्रताप यादव, प्रत्याशी तेज प्रताप यादव, विधायक राजकुमार यादव, राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, डाक्टर दीप सिंह पाल, अर्चना राठौर, खुमान सिंह वर्मा ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed