{"_id":"4e47b4577845fbf6b041d7199a2424fc","slug":"sp-student-leader-arrested-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चीफ प्रॉक्टर पर हमला करने वाला सपा छात्र नेता गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झांसी: चीफ प्रॉक्टर पर हमला करने वाला सपा छात्र नेता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में बिपिन बिहारी महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर पर हमला करने के आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा नेता राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान छात्र नेता ने एक हमलावर का नाम बताया है। उधर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीएससी बाटनी के छात्र राहुल यादव को 16 मार्च को परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया था। इस पर उसे चीफ प्राक्टर ने बुक करते हुए उसकी कापी व मोबाइल सीज कर बुंदेलखंड विश्व विद्यालय को भेज दिया था। इस कार्रवाई से उत्तेजित राहुल ने अपने चार साथियों के साथ शुक्रवार को चीफ प्रॉक्टर डा. योगेश पांडेय पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद होने के बाद बीबीसी प्राचार्य डा. मदन मोहन पांडेय ने राहुल व पांच साथियों के खिलाफ थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देख एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कीं।
विज्ञापन
थाना नवाबाद पुलिस ने बताया कि राहुल यादव को मऊरानीपुर तिराहा पर शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में राहुल ने अपने एक साथी रानू निवासी भोजला सीपरी बाजार का नाम बताया है। राहुल का कहना है कि अन्य हमलावरों को रानू ही लेकर आया था, जिन्हें वह जानता नहीं है।
पुलिस ने रानू की तलाश शुरू कर दी है, ताकि अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हो सके। राहुल छात्रसंघ चुनाव समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा था। पार्टी ने उसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था।
सुबह गिरफ्तारी देने थाने पर आया था: राहुल
सफेद पैंट, शर्ट व जैकेट पहने राहुल यादव ने मुस्कराते हुए बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात-साढ़े सात बजे वह थाने पर गिरफ्तारी देने स्वयं आ गया था। छात्र नेता ने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ का कार्यालय खाली करवाया। 16 मार्च की परीक्षा में वह मोबाइल लेकर चला गया तो उसे बुक कर दिया, जबकि वह नकल नहीं कर रहा था। शुक्रवार को वह लगवाए गए वाटर कूलरों पर नाम लिखवाने के लिए कालेज गया था, तो गेट के अंदर नहीं घुसने दिया।